
*युवा मोर्चा मंडल का हर कार्यकर्ता आगामी चुनावों में पूरे जीजान से करेगा काम*
जालंधर (अमरजीत सिंह लवला)
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल 3 के अध्यक्ष शिवम चोपड़ा ने एक बैठक का आयोजन किया जिसमें विशेष रूप से जालंधर नार्थ के विस्तारक ऐडवोकेट अरविंद शर्मा व भाजपा जिला सचिव व युवा मोर्चा जालंधर नार्थ के प्रभारी हनी कंबोज उपस्थित हुए, इस मौके पर शिवम चोपड़ा ने कहा की युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम कर रहा है व आगामी विधानसभा चुनावों में मंडल 3 पहले स्थान पर रहेगा, उन्होंने विश्वास दिलाया की युवा मोर्चा मंडल 3 का हर कार्यकर्ता आगामी चुनावों में पूरे जीजान से काम करेगा, इस बार जनता में सिर्फ केडी भंडारी के नाम की ही लहर चल रही है क्योंकि मौजूदा विधायक का जो कार्यकाल रहा है। उससे जनता बहुत त्रस्त है, नौजवान पीढ़ी नशे में धस्ती जा रही है व आए दिन इलाके में लड़ाई-झगड़ा, कत्ल, लूट, चोरी जैसी वारदातें होती ही रहती हैं, इसी कारण लोग फिर से केडी भंडारी को जिताकर एक ईमानदार व शरीफ नेता चाहते हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल 3 के अध्यक्ष मोहिंद्र पाल, महामंत्री हैपी शर्मा, गुरप्रीत विक्की, जिला युवा मोर्चा महामंत्री पंकज जुल्का, युवा मोर्चा पंजाब के कार्यकारिणी सदस्य दिनेश शर्मा,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जतिंद्र काला, सचिव अश्वनी चोपड़ा, सतवंत सिंह, सुमित शर्मा, युवा मोर्चा मंडल 3 के महामंत्री राजन शर्मा, उपाध्यक्ष अरुण सहगल, गौरव शर्मा, विक्रम नय्यर, भानु शर्मा, सचिव जतिंद्र खन्ना, सचिन भल्ला, जगजोत सिंह, मनोज कुमार, अभिषेक तिवाड़ी, वासु बंसल, ईश्विंद्र सिंह, सुंदर कुमार, जयकिशन सोनी, कुलदीप धूमल आदि उपस्थित थे।



