हिंसक तत्वों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देकर कौन से राष्ट्रवाद की उदहारण दे रहे
जालंधर(अमरजीत सिंह लवला)
पंजाब की कांग्रेस शासित चन्नी सरकार द्वारा अपनी पार्टी की दोगली नीति को आगे बढ़ाते हुए एक तरफ 26 जनवरी के दिन लाल किले पर झंडा लहराने वाले आंदोलनकारियों को जम कर लताड़ा था औऱ उसी कांग्रेस का प्रदेश मुख्यमंत्री उस मे शामिल हिंसक तत्वों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देकर कौन से राष्ट्रवाद की उदहारण दे रहे है। यह सारी बातें भाजपा जिला प्रधान श्री सुशील शर्मा ने पंजाब में शुरू से ही अराजकता का माहौल बनाने वाली कांग्रेस सरकार के लिये कही। उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस पर वर्तमान में 3 लाख करोड़ के कर्ज़े का भोज है और ऐसी घोषणाएं क्या केवल चुनावी स्टंट है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री शेर ए पंजाब शहीद सरदार बेअन्त सिंह जी ने 31अगस्त को आतंकवाद के समय अपनी कुर्वानी दी थी क्या वर्तमान सरकार को उनके दिये गये रस्ते भी याद नही आये।उन्होंने कहा कि हमेशा से देश की सेवा में अग्रणी रहने वाले पंजाबियों ने आतंकवाद के समय अपनी कुर्बानियां दी थी, क्या उन्हें मुआवजा देना उचित नही था।उन्होंने कहा कि क्यों पंजाब की चन्नी सरकार को देश भक्त और देश विरोधी ताकतों का मतलब समझ नही आता।उन्होंने कहा कि वोट बैंक तक सीमित रहने वाली चन्नी सरकार ने ऐसे वायदे करके उन हज़ारों क्रांतिकारी परिवारों का अपमान किया है। सुशील शर्मा जी ने पंजाब सरकार से मांग की है आतंकबाद के समय मे पीड़ित परिवारों को भी सहायता के नाम राशि का ऐलान जल्दी से जल्दी करें।



