
*कांग्रेस सरकार की नीतियों से तंग आकर आज प्रदेश का युवा वर्ग तेजी से कर रहा है विदेशों की ओर पलायन—राकेश राठौर*
जालंधर (अमरजीत सिंह लवला)
जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित किए जा रहे कामों को घर-घर तक पहुंचाने और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों के उद्देश्य लेकर एक बैठक का आयोजन स्थानीय अमन नगर में सौरभ शर्मा (सनी लंबड़) के निवास स्थान पर किया गया। इस बैठक में अमन नगर निवासियों द्वारा राकेश राठौर को भरपूर प्यार और सहयोग मिला। इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे देशहित के कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया। राठौर ने कहा कि आज जिस तरह पूरे देश में भाजपा शासित प्रदेशों में विकास की रफ्तार अपनी पूरी गति पकड़ चुकी है हमारा पंजाब प्रदेश जो सन 1980 में आर्थिक रूप से नंबर 1 पर था वह आज 16वे पायदान पर पहुंच चुका है। पिछले 5 सालों से विकास की राह से बुरी तरह पिछड़ चुका है। उसको फिर से विकास की पटरी पर लाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के हाथ मजबूत कर डबल इंजन वाली सरकार बनानी चाहिए। ताकि पंजाब प्रदेश में भी विकास की रफ्तार को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सके। राकेश राठौर ने बताया कि प्रदेश की मौजूदा सरकार में नेताओं के चेहरे जरूर बदले हैं, पर उनकी नीति पिछले नेतृत्व के नेताओं वाली ही है। जिन्होंने पूरे प्रदेश में घर-घर नौकरी, युवाओं को मोबाइल फोन, बेरोजगारी, खत्म करने एवं प्रदेश में चार हफ्तों में नशा खत्म करने की कसमें खाकर प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों को अपने झूठे जाल में फसाकर अपनी सरकार बनाई थी। वह सभी झूठी साबित हुई है, नशा अपनी चरम सीमा पर बिक रहा है, जिससे कि पंजाब की युवा पीढ़ी बर्बादी की कगार पर खड़ी हो चुकी है, बेरोजगारी अपने चरम पर है, प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं को आर्थिक पैकेज और रोजगार देने की बजाय नशा माफिया को संरक्षण देने में लगी हुई है। जिससे तंग आकर पंजाब का युवा वर्ग आज बड़ी तेजी से विदेशों की और पलायन कर रहा है। राठौर ने कहा आज पंजाब प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आंतक के खतरे व अराजकता के माहौल पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन पर माफिया और गुंडा राज लगातार हावी होता जा रहा है। आज प्रदेश का हर नागरिक मौजूदा कांग्रेस सरकार से तंग आ चुका है। हम सभी पंजाब वासियों को कांग्रेस पार्टी से निजात पाने के लिए एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में वोट करना चाहिए ताकि पंजाब में विकास और सुशासन लाया जा सके। इस बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, सन्नी शर्मा, गणपत राम, मदन मोहन, अशोक कुमार, मनीष विज, साहिल शर्मा, मोहित शर्मा, अमित भाटिया, गुरप्रीत रॉकी, हरजिंदर सिंह, संजीव शर्मा (मनी) सतपाल सत्ता, पाली, भगवान दास, राज कुमार, संजीव, मनोज, साहिल अरोड़ा, नरेश शर्मा, मुकुल बंसल, वरुण नागपाल, विश्व मोहिन्दरू, यजीत हुरिया, पंकज कालिया व अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित थे।



