
मां बगलामुखी साप्ताहिक हवन यज्ञ कराया गया
जालंधर (अमरजीत सिंह लवला)
हमें बच्चों में हमेशा अच्छे संस्कार पैदा करने चाहिए। यदि बच्चों में अच्छे संस्कार होंगे तो समाज की छवि भी सुधरेगी।
यह आशीर्वचन अखिल भारतीय दुर्गा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 108 स्वामी सिकंदर महाराज जी ने प्राचीन शिव मंदिर, नजदीक दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी साप्ताहिक हवन यज्ञ को अल्प विश्राम देते हुए कहे। हवन यज्ञ में बैठे भक्तजनों ने मां बगलामुखी के मंत्रों का जाप करते हुए आहुतियां डालते हुए अपने जीवन के मूल उद्देश्य को सार्थक किया। इस अवसर पर गुरु मां नीरज रतन सिकंदर जी भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।
श्री स्वामी जी ने प्रवचनों के माध्यम से धर्म रुपी गंगा का प्रवाह जारी रखते हुए कहा कि माता पिता और स्कूलों की शिक्षा जहां बच्चों के अच्छे चरित्र का निर्माण करती है वहीं घर परिवार से मिले अच्छे संस्कार बच्चे का पूरी तरह से मार्ग दर्शन कर उसे संस्कारी बनाते हैं। श्री स्वामी जी ने कहा कि संस्कारी बच्चे ही अपने मां-बाप का नाम रोशन करते हैं और एक आदर्श समाज की स्थापना और देश के निर्माण में भी अपना योगदान डालते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे संस्कारी होंगे तो वे जीवन में उन्नति के शिखर पर चलेंगे। वे जहां भी जाएंगे अपने संस्कारों की महक बिखेरते जाएंगे। श्री स्वामी जी ने कहा कि अगर बच्चों में संस्कार लाना हो तो पहले हम सभी को खुद संस्कारी बनना होगा।
इस मोके पंडित चक्रधर सहित अजय बिंद्रा, शुभम शर्मा, एसके भाटिया, सर्वजीत नन्नू, राकेश महाजन, विशाल शर्मा, वैभव शर्मा, रिया शर्मा, पूजा शर्मा अंजू शर्मा, मोहित जैन, शंकर दास, विनी वोहरा, अश्विनी यादव, आरूष यादव, अमित गुप्ता, राजू श्याम चौरासी, लाडी, मोहित गांधी, लक्ष्मी शर्मा, मोनिका शर्मा, कुसुम अरोड़ा, राधा अरोड़ा आदि ने भी यज्ञशाला में आहुतियां देकर मां बगलामुखी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। हवन यज्ञ के दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स अनुसार फिजिकल डिस्टेंस एवं सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया।



