
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्य के 20 साल पूर्ण होने पर भेजे बधाई संदेश
जालंधर (अमरजीत सिंह लवला)
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को उनके सरकारी कार्यकाल को 20 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें पोस्ट कार्ड के माध्यम से शुभकामनाएं दी गई हैं।
आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने अपने वार्ड नंबर 2 के अंतर्गत अपने बूथ नंबर 31 के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री को उनकी देश के लोगों को समर्पित योजनाओं एवं उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए पोस्टकार्ड द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
सुशील शर्मा ने कहा की नरेंद्र मोदी ने देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ाया है, एवं भारत को एक सशक्त देश के नाते पूरे विश्व में इसकी अलग पहचान बनाई है। परमात्मा करे सुशील शर्मा ने बताया कि आज पूरे जालंधर शहर से 10000 लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजें।
इस मोके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल नंबर 1 की अध्यक्ष हितेश स्याल, रविंद्र ठाकुर, सूर्य मिश्रा, मनीष पाठक, रंजीत सिंह एवं हर्ष पाठक आदि उपस्थित थे।



