
*भाजपा जिला जालंधर शहरी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की *
जालंधर 14 अप्रैल *ग्लोबल आजतक*
आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक, महान दार्शनिक, महान लेखक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सभी देशवासियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। आज स्थानीय डॉ. बीआर अंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया और उनके दिखाए गए सिद्धांतों पर चलने का सभी लोगों ने प्रण लिया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व विधायक एवं मंत्री मनोरंजन कालिया, जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत, भाजपा अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन विनोद शर्मा, सुरेंद्र महे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, सुभाष सूद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्नी शर्मा, राजीव ढींगरा, मनीष विज, अमित भाटिया, बृजेश शर्मा, गोपाल कृष्ण सोनी, भूपेंद्र कुमार दविंदर सिंह डिंपी लुबाना, बलजीत प्रिंस, नितिन महेंद्रु, अश्वनी दीवान हैप्पी, सनी भगत, सुदेश भगत, महेंद्र भगत, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे



