
75वे आजादी के अमृतमहोत्सव के संबंध में प्रतिष्ठित सप्ताह मनाया गया
जालंधर (अमरजीत सिंह लवला)
भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय जालन्धर द्वारा 75वे आजादी के अमृतमहोत्सव के संबंध में प्रतिष्ठित सप्ताह मनाने के संदर्भ में। ‘भारत सरकार के उपक्रम में भारतीय खादय निगम, मंडल कार्यालय जालन्धर द्वारा भाखानि डिपो, लाडोवाली रोड में भारत के 75वे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रतिष्ठित सप्ताह मनाया गया। इसका संपूर्ण संचालन मंडल प्रबन्धक मंडल कार्यालय जालन्धर के नितृत्व में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रजिन्द्र प्रसाद मित्तल, सदस्य राज्य स्तरीय परामर्श समिति जालन्धर एवं अमित भटटी डीएफएसओ खादय आपूर्ति विभाग को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का सम्मान उन्हे पुष्प माला, शाल एवं फलों की टोकरी प्रदान कर किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य देश के प्रधानमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों को अमल में लाने के साथ भारतीय खादय निगम के कार्यप्रणाली, रूपरेखा एवं समस्त भारत को खादय सुरक्षा प्रदान करने के बारे में समस्त लोगों को सचेत करने के साथ भारत को आजादी दिलाने वाले अनदेखे नायकों को सम्मान देने के साथ उनकी भूमिका को दर्शाना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा गाँधीजी के कार्यों का व्याख्यान कर भारत को आजादी दिलाने वाले अनदेखे नायकों के बलिदानों को याद करने के साथ प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना एवं तारीफ की गई। मंच संचालन करते हुए अरिन्दम चौधुरी, मंडल प्रबन्धक द्वारा भारतीय खादय निगम के निर्माण, सर्वप्रथम कहॉ किया गया व वहाँ से लेकर आजतक के किए गए कार्य का विवरण प्रदान करने के साथ एक लघु फिल्म दशाई गई, जिसमें अनाज की खरीद उसकी जॉच रखरखाव, उसके भारत के समस्त हिस्सों में रेल व रोड के जरिए उनका निर्गम व वितरण के साथ प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों के बारे में लोगों को अवगत किया गया। इस अवसर पर प्रताप चन्द्र भूषण कान्त, सहायक महाप्रबन्धक (गुण नियंत्रण) एवं अन्य अधिकारियों द्वारा भारतीय खादय निगम में कार्यरत श्रमिक एवं उनके परिवारों का सम्मान कर भेट प्रदान किए गए।



