
भाजपा एक पार्टी है जिसमें सभी को मिलता मान सम्मान
जालंधर (अमरजीत सिंह लवला)
आज पूर्व पार्षद डा. प्रदीप राय ने अपने सैकड़ों साथियों सहित भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा मुख्य कार्यलय में आज सुशील शर्मा जिलाध्यक्ष, मोहिंदर भगत प्रत्याशी जालंधर वैस्ट, डा. नरिंदर रैना राष्ट्रीय सचिव और सह-प्रभारी पंजाब, जीवन गुप्ता प्रदेश महासचिव ने उन्हें पार्टी सिरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया।
उनके अलावा कुणाल शर्मा एलेक्टेड जिलाध्यक्ष यूथ, गुरबचन सिंह वार्ड प्रधान, राजेश गुप्ता, अनिल जिला सचिव, कृष्ण सिंह, राजीव भल्ला, किशन कुमार और सुखवंत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थमा है। पूर्व पार्षद डा. प्रदीप राय और कुणाल शर्मा ने कहा कि भाजपा की अच्छी नीतिओं से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया है। पूर्व पार्षद प्रदीप राय ने कहा कि उनको पार्टी में शामिल करने पर मोहिंदर भगत का धन्यवाद किया है, और उनको पार्टी जो आदेश देगी पूरी निष्ठा और इमानदारी से निभाएंगे। मोहिंदर भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है। जिसमें सभी को मान सम्मान मिलता है, पंजाब की जनता केंद्र सरकार की साफ़-सुथरी तथा प्रगतिशील सरकार वाली छवि जैसी प्रदेश में भी भाजपा की सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जन-सहयोग के साथ विजय हासिल करेगी। भगत ने कहा कि कांग्रेस सरकार 2017 में जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आई है, जैसे युवाओं को स्मार्टफोन देना, घर-घर नौकरी देना, वादे किए थे, उसमें कोई भी वादा पूरा नहीं किया। किया इस अवसर डा. नरिंदर रैना, जीवम गुप्ता, सुशील शर्मा, विनीत धीर भाजपा नेता, राजीव ढींगरा जिला महसचिव, कुणाल शर्मा, बलजीत प्रिंस जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, गुरबचन सिंह वार्ड प्रधान, राजेश गुप्ता,अनिल जिला सचिव, कृष्ण सिंह, राजीव भल्ला, किशन कुमार और सुखवंत सिंह उपस्थित थे।



