
*पहले लगते रहे हैं “आप”और भाजपा नेताओं की सांठगांठ के आरोप*
जालंधर (अमरजीत सिंह लवला)
“आप” पार्टी के प्रत्याशी के जन्मदिन का केक भाजपा नेता खुलेआम कटवा रहे हैं। देख रहे हो ना वेस्ट के लोगो। क्या खेल खेला जा रहा है? भाजपा और आम आदमी पार्टी किस तरह मिलकर लोगों को बेबकूफ बनाने में जुटी है। यह सब खेल सिर्फ विधानसभा हलके के चहेते और युवा विधायक सुशील कुमार रिंकू को हराने के लिए खेला जा रहा है। लेकिन वेस्ट हलके के लोग “आप” और भाजपा नेताओं की इस साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे।
लोग इन सभी ड्रामेबाजों की ड्रामेबाजी को जान चुके हैं। पहले ही आरोप लग रहे थे कि भाजपा और आप मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। क्योंकि “आप” का उम्मीदवार पैराशूट के जरिए भाजपा से “आप” में शामिल होता है और उसे चुनाव लड़ा दिया जाता है। “आप” पार्टी के उम्मीदवार का जन्मदिन “आप” वाले नहीं मना रहे, बल्कि “भाजपा” के नेता मना रहे हैं। इसका खुलासा एक वायरल फोटो के जरिए हुआ।
बता दें कि बीते दिनों “आप” प्रत्याशी ने एक ट्रक पकड़ने का सवांग रचा था। तब भी यही भाजपा नेता सबसे पहले “आप” प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे। तब भी यही बात उठी थी कि यह लोग मिलकर साजिश रच रहे हैं। ताकि कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को बदनाम किया जाए, उन्होंने इसके लिए बहुत कोशिश की है, लेकिन उनकी कोशिशें सफल नहीं हो पाई। अब भाजपा के नेता और “आप” नेता मिलकर नई साजिशें रच रहे हैं। अंदर “आप” प्रत्याशी और भाजपा नेता पूरी तरह मिलकर ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं। क्योंकि भाजपा ने ही आप” प्रत्याशी को चुनाव में उतरवाया है। ताकि यह प्रत्याशी “आप” के नाम पर रिंकू की वोटों को काट सके। भाजपा को इसका फायदा दिलाया जा सके। लेकिन लोग रिंकू के हक में खुद ही प्रचार कर रहे हैं। वह लोग “आप” और भाजपा की साजिशों को समझ चुके हैं। वह लोग अब उनके बहकावे में आने वाले नहीं है। भाजपा नेताओं को भी इसकी खबर है। इसलिए वह लोग अपने नेताओं को “आप” प्रत्याशी के साथ दोस्ती के नाम पर पार्टी से गद्दारी करने पर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं।



