
वार्ड न-1 के ग़ुरबच्चन नगर स्तिथ गुरुद्वारा रविदास महाराज जी को भेंट की 1 लाख रु की ग्रांट–विधायक हैनरी
पूर्वजन्मों के कर्मानुसार हमें इस देश में जन्म दिया
जालन्धर (ग्लोबल आजतक, अमरजीत सिंह लवला)
हल्का उत्तरी विधानसभा के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने वार्ड न-1 के ग़ुरबच्चन नगर स्तिथ गुरुद्वारा रविदास महाराज की कायाकल्प के लिए 1 लाख रु की भेंट की। इस अफसर पर विधायक हैनरी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की परमात्मा ने इस सृष्टि और भूमि को बनाया है। उसी ने हमारे पूर्वजन्मों के कर्मानुसार हमें इस देश में जन्म दिया है। हम परमात्मा के आभारी हैं। उन्होंने कहा उस परमात्मा जिसने इस सृष्टि को उत्पन्न किया है, इसका पालन कर रहा है। तथा जिसनें हमें जन्म दिया है,
उसके भी हम समान रूप से व कुछ अधिक आभारी व ऋणी हैं। हैनरी ने कहा यदि परमात्मा हमें जन्म न देता तो हमारा जन्म न हो पाता। परमात्मा का हमारे ऊपर ऋण है, जिसे हमें उतारना है। यह ऋण ईश्वर के प्रति आदर व सम्मान का भाव रखने के साथ उसकी वेदाज्ञाओं का पालन करके ही उतारा जा सकता है। हम जानते हैं कि ईश्वर एक है। ईश्वर के अनन्त गुण, कर्म व स्वभाव होने के कारण उसके अनन्त नाम हो सकते हैं।
नाम के कारण परस्पर विरोध नहीं होना चाहिये। संसार के सभी मनुष्यों का ईश्वर एक है। वह हमें व हमारी आत्मा को ज्ञान प्राप्त कर सत्यासत्य का निर्णय करने की प्रेरणा करता है। और सत्य को स्वीकार करना प्रत्येक मनुष्य का धर्म होता है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों ने विधायक हैनरी को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता सुखदेव बाठ, प्रधान अमर चंद अम्भी, अवतार सिंह लाडी, जनक राज, हंस राज, कुलदीप कुमार, उमेश विर्दी, अजय मट्टू, प्रिंस मट्टू, हैरी, सुनील कुमार, कुलदीप सिंह, जोगा सिंह, अजय कुमार, माहिर सिंह, मंजीत सिंह, आदि उपस्तिथ थे।



