
विधायक परगट सिंह के पिता गुरदेव सिंह व पीए मनवीर सिंह ने कैंट के बच्चों को दी क्रिकेट किट
सरकार खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों के साथ ऐसा ही नज़रिया अपनाए तो बच्चों को अपना उज्वल भविष्य बनाने में काफी हद तक मिलेगी मदद
जालंधर कैंट (अमरजीत सिंह लवला)
विधान सभा हल्का जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह द्वारा खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों व नौजवानों को खेलों का सामान देने का सिलसिला लगातार जारी है। जिसके चलते आज विधायक परगट सिंह के पिता गुरदेव सिंह व उनके पीए मनवीर सिंह द्वारा जालंधर कैंट के क्रिकेट में रुचि रखने वाले बच्चों को पंजाब सरकार द्वारा मुहैया करवाई गई क्रिकेट किट दी गई।
इस मौके विधायक परगट सिंह के पिता स. गुरदेव सिंह व उनके पीए मनवीर सिंह ने कहा कि विधायक परगट सिंह ने खुद एक खिलाड़ी होते हुए भारतीय हाकी टीम की कप्तानी करके पूरी दुनियां में भारत देश का नाम रोशन किया है। और वह खुद भी यही चाहते हैं कि उनके हल्के के ज्यादा से ज्यादा बच्चे व नौजवान पड़ाई के साथ साथ हर तरह की खेलों में भी उच्च मुकाम हासिल करके अपने देश, कौम, इलाके व माता पिता का नाम रोशन करें।
इस मौके क्रिकेट खिलाड़ी रिशांत पांडे, अंकुश पांडे, हर्षित पांडे, नितिन आंनद, अभय यश, राघव वर्मा, आशुतोष वर्मा, विक्की कुमार, शुभम शर्मा, उज्वल जैन, योगेश बक्शी, जैकब हैनरी आदि ने विधायक परगट सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें इस बात की खुशी है। कि हमें ऐसा विधायक मिला है।
जोकि खुद भी एक खिलाड़ी है। और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों की भावनाओं को भली भांति जानता है। सभी बच्चों ने कहा कि अगर हर सरकार खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों के साथ ऐसा ही नज़रिया अपनाए तो बच्चों को अपना उज्वल भविष्य बनाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।



