
*हिंद समाचार ग्राउंड से आयोजित शोभायात्रा में जल आपूर्ति मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, शिक्षा व खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने की शिरकत*
जालंधर *ग्लोबल आजतक*(अमरजीत सिंह लवला)
श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा हिंद समाचार ग्राउंड से आयोजित शोभायात्रा में ज्योति प्रज्जवलित करते कमेटी के प्रधान श्री विजय चोपड़ा, पंजाब के राजस्व और जल आपूर्ति मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, शिक्षा व खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रजनीश दाहिया विधायक मदन लाल बग्गा व अन्य। इस दौरान पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैस भी शोभा यात्रा में शामिल हुए।
शोभा यात्रा हिंद समाचार ग्राउंड से शुरू होकर शहर का चक्कर लगाकर हिंद समाचार ग्राउंड में संपन्न हुई।



