Monday, June 1, 2026
Google search engine
HomeSportsढोल की थाप पर नाचे कोहली और क्रुणाल, चैंपियन बनने के बाद...

ढोल की थाप पर नाचे कोहली और क्रुणाल, चैंपियन बनने के बाद जमकर मना जश्न,

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के खिताब पर कब्जा जमाया। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया। खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने के बाद आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मना।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली ढोल की धुन पर जमकर नाचते हुए दिखाई दिए। इस दौरान क्रुणाल के हाथ में आईपीएल की ट्रॉफी भी मौजूद रही। एक अन्य वीडियो में कप्तान रजत पाटीदार, रसिल सलाम, जितेश शर्मा समेत आरसीबी के बाकी खिलाड़ी भी ढोल पर खूब नाचते हुए नजर आए।

आरसीबी के जश्न में बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी शामिल हुईं। वीडियो में अनुष्का कोहली संग नाचती हुई दिखाई दीं। वहीं, विराट रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक के साथ भी डांस करते हुए नजर आए। खिताबी मुकाबले में विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया।

फाइनल मैच में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बूते आरसीबी गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 155 रनों के स्कोर पर रोकने में सफल रही। जीटी की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 50 रनों की अहम पारी खेली। हालांकि, सुंदर को छोड़कर गुजरात टाइटंस के बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में रसिख सलाम ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले।

आरसीबी ने 156 रनों के लक्ष्य को आसानी से 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए।

कोहली ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर आरसीबी को दमदार शुरुआत दी और दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 27 गेंदों में 62 रन जोड़े। अय्यर 16 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया।

Partners: euteller casinot trustly maksaminen Wild Fortune Casino book of ra deluxe 10 demo Bingo Bonga Casino wat is neteller casino med zimpler casino sider med dansk licens malta casinos online casino paypal ohne verifizierung
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments