Tuesday, October 20, 2026
Google search engine
Homelatest Newsअगले महीने हो सकते है चुनाव

अगले महीने हो सकते है चुनाव

चंडीगढ़: पंजाब में अगले महीने पंचायत चुनाव करवाए जा सकते हैं। सूत्रों अनुसार इस संबंधित चुनाव आयोग द्वारा  सभी डी. सी. दफ्तरों में नोटिफिकेशन भेजा गया है। यह भी बताया गया है कि चुनाव आयोग ने 7 जनवरी तक फाइनल वोटर सूची तैयार करने के आदेश दिए है। इससे यह माना जा रहा है कि जनवरी या फरवरी के पहले हफ्ते चुनाव हो सकते है।

बता दें कि पंचायती चुनावों को लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ है। इससे पहले अगस्त में पंचायती चुनावों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था क्योंकि सरकार ने 6 महीने पहले ही पंचायत भंग कर दी है। मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद सरकार ने इस पर यू-टर्न ले लिया है। बता दें कि पंजाब में पंजाब में पंचायतों की कुल गिनती 13,268 है।

जनवरी 2019 में ग्राम पंचायत के चुनाव हुए थे और उसके बाद सरपंचों ने कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल जनवरी 2024 में समाप्त हो रहा है। पंजाब सरकार इन चुनावों में देरी नहीं करना चाहती है और संभावना है कि ग्राम पंचायत चुनाव जनवरी 2024 में ही हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments