Saturday, October 24, 2026
Google search engine
Homepunjabअनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को...

अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव

लोक सभा मतदान- 2024 के सम्बन्ध में पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा अनूठी पहल करते हुये 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 11.00 से 11.30 बजे तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लाइव होकर लोगों/ वोटरों की तरफ से पूछे सवालों के जवाब दिए जाएंगे। इस लाइव प्रोग्राम का नाम ‘टॉक टू योर सीईओ पंजाब’ रखा गया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुये सिबिन सी ने बताया कि ‘ इस बार 70 पार’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए और लोगों को वोट डालने सम्बन्धी जागरूक करने के लिए अलग- अलग तरह के प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। फेसबुक लाइव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ़्तर की तरफ से एक नियमित पोडकास्ट की शुरुआत भी की गई है जिसमें चुनाव प्रक्रियाओं के मुख्य पहलूओं, जैसे कि वोटर रजिस्ट्रेशन, वोटिंग प्रक्रियाएं और नागरिकों की वोटिंग में भागीदारी की महत्ता पर रौशनी डाली जाती है जिससे वोटर जागरूकता और लोगों की भाागीदारी को बढ़ाया जा सके।

सिबिन सी ने बताया कि उनकी तरफ से फेसबुक पर @TheCeoPunjab के अधिकारित पेज पर लाइव होकर 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 11.00 बजे से 11.30 बजे तक लोक सभा मतदान से जुड़े लोगों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति इस आधे घंटे के लाइव सैशन के दौरान उनको कूमैंट करके सवाल पूछने के इलावा अपनी शिकायतें और सुझाव भी दे सकता है। सवाल या सुझाव लाइव के दौरान भी पूछे जा सकते हैं या सुबह 11 बजे से पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम या एक्स पर भी भेजे जा सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि इस लाइव का मकसद मतदान के बारे लोगों की शंकाओं को दूर करना और उनको वोटिंग में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है। सिबिन सी ने कहा उनके दफ़्तर द्वारा पहले ही सोशल मीडिया हैंडलों (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब) पर लोक सभा मतदान 2024 से सम्बन्धित हिदायतें और विवरणों को लगातार अप्पडेट किया जाता है और हाल में ही उनके दफ़्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments