Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Homedelhiभारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों का ऐतिहासिक अभियान

भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों का ऐतिहासिक अभियान

भारतीय नौसेना के सेलिंग वेसल (INSV) तारिणी ने आज (4 जनवरी 2025) सुबह 0930 बजे स्थानीय समय (0200 IST) पर न्यूजीलैंड के लिटेलटन पोर्ट से प्रस्थान किया। यह यात्रा का तीसरा चरण है, जो पोर्ट स्टेनली (फॉकलैंड आइलैंड्स) तक जाएगा।

यह चरण लगभग 5600 नॉटिकल मील (लगभग 10,400 किलोमीटर) लंबा और सबसे चुनौतीपूर्ण है। इस दौरान तारिणी दक्षिणी ध्रुवीय महासागर में लगभग 56 डिग्री दक्षिण अक्षांश तक पहुंचेगी।

आईएनएसवी तारिणी 22 दिसंबर 2024 को लिटेलटन पहुंची थी, जहां इस ऐतिहासिक डबल-हैंडेड परिक्रमा के दूसरे चरण का समापन हुआ।

इस अभियान का नेतृत्व भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए कर रही हैं, जो समुद्री अन्वेषण में भारत की प्रगति का प्रतीक है।

लिटेलटन में ठहराव के दौरान, नाव की मरम्मत और अगले चरण के लिए तैयारी की गई। तीसरे चरण में जहाज को दक्षिण प्रशांत महासागर, ड्रेक पैसेज और केप हॉर्न पार करना है। यहां 50-60 नॉट (90-110 किमी/घंटा) की तेज़ हवाओं और ऊंची लहरों का सामना करना पड़ सकता है।

लिटेलटन में भारतीय समुदाय के लोगों ने नाव का दौरा किया और चालक दल से महासागरीय नौकायन के अनुभव साझा किए। 02 जनवरी 2025 को INSV तारिणी को जनता के लिए खोला गया था।

04 जनवरी 2025 को आयोजित फ्लैग ऑफ समारोह में माओरी समुदाय द्वारा पारंपरिक प्रार्थना और क्राइस्टचर्च सिटी काउंसिल की काउंसलर विक्टोरिया हेनस्टॉक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

नविका सागर परिक्रमा-II का शुभारंभ 02 अक्टूबर 2024 को गोवा से किया गया था। यह अभियान तीन महान केप्स के माध्यम से पृथ्वी की परिक्रमा करने का प्रयास है।

Partners: stelario https://verdecasinolt.com/ https://wazambaitalia.com/ legzo kasino lemon casino verde casino legzo legzo verde casino lemon casino
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments