Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabविजीलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के जेई को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते...

विजीलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के जेई को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सब-डिवीजन कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) जरनैल सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह खुलासा करते हुए विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला फरीदकोट के कोठे चहल सिंह के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उपरोक्त जेई ने उसके ट्यूबवेल कनेक्शन को बदलने और उसके परिचित के घर में घरेलू बिजली मीटर लगाने के बदले 20,000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर उक्त जेई ने दो किश्तों में रिश्वत की रकम लेने पर सहमति जताई थी।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की पुष्टि के बाद, फिरोजपुर रेंज की एक विजीलेंस टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर रेंज में उक्त जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। जेई को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।

Partners: librabet stelario lemon casino live chat https://legzo77.com/ https://lemoncasino77.com/ https://verdecasinoitalia.com/ legzo winnerz casinozer legzo
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments