अन्ना आंदोलन से टीम केजरीवाल से जुड़े और आम आदमी पार्टी के लिए विभिन्न जिम्मेवारियां निभाने वाले तरणदीप सिंह सन्नी को दोआबा का जोनल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर तरणदीप सिंह सन्नी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान, पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया, टूरिज्म एवं कल्चरल बोर्ड के सदस्य दीपक बाली, वरिष्ठ नेता बलतेज पन्नू, अनमोल पंवार, अनुराग ढांडा का धन्यवाद करते हुए कहा कि हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेवारी है उसे वे तहेदिल और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा। तरणदीप दोआबा इंचार्ज यूथ, जिला प्रधान, मीडिया इंचार्ज समेत कई जिम्मेवारियां निभा चुके हैं।


