Friday, March 13, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनये है दीवानगी! लाखों में बिका माइकल जैक्सन का 28 साल पुराना...

ये है दीवानगी! लाखों में बिका माइकल जैक्सन का 28 साल पुराना गंदा मोजा, जानें पूरी कहानी

माइकल जैक्सन, एक ऐसा नाम जिसके लिए दीवानगी की कोई सीमा नहीं है। उनके प्रशंसक न केवल उनके संगीत और डांस, बल्कि उनसे जुड़ी हर चीज के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। इसका ताजा उदाहरण फ्रांस में हुई एक नीलामी में देखने को मिला, जहाँ उनके एक 28 साल पुराने, दाग लगे मोज़े को एक प्रशंसक ने लाखों रुपये में खरीद लिया।

‘किंग ऑफ पॉप’ ने यह मोज़ा 28 साल पहले एक कॉन्सर्ट के दौरान महज कुछ मिनटों के लिए पहना था। इतने सालों बाद मिले इस मोज़े की जब नीलामी हुई, तो यह 8,000 डॉलर (लगभग 7 लाख रुपए) में बिका।

यह नीलामी बुधवार को फ्रांस में हुई, जिसकी शुरुआती बोली 3,400 डॉलर रखी गई थी। आयोजकों को उम्मीद थी कि यह मोज़ा ज्यादा से ज्यादा 4,500 डॉलर तक बिक सकता है, लेकिन प्रशंसकों के जुनून के आगे सारे अनुमान फेल हो गए और अंतिम बोली 8,000 डॉलर पर जाकर रुकी।

नीलामी प्रबंधक औरोर इली ने एक इंटरव्यू में एएफपी को बताया कि माइकल जैक्सन ने यह सुनहरा और चमकदार मोज़ा 1996 में कुआलालंपुर में ‘हिस्ट्री वर्ल्ड टूर’ के दौरान और फिर 1997 में फ्रांस के नाइम्स में एक संगीत समारोह में पहना था। बाद में यह मोज़ा उनके ड्रेसिंग रूम के पास एक स्टेज टेक्निशियन को मिला था, जिसने इसे इतने सालों तक सहेज कर रखा था। इससे पहले भी इस मोज़े को 30 जुलाई, 2025 को फ्रांस की एक नीलामी में पेश किया गया था।

39 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक माइकल जैक्सन न केवल अपने संगीत के लिए, बल्कि अपनी अजीबो-गरीब आदतों के लिए भी जाने जाते थे। उनकी इच्छा 150 से अधिक वर्षों तक जीने की थी, जिसके लिए वह ऑक्सीजन चैंबर में सोया करते थे।

25 जून, 2009 को लॉस एंजिल्स में उनकी अचानक हुई मौत ने दुनिया भर में शोक की लहर फैला दी थी। उनकी मौत की खबर सुनकर 13 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी और कई लोग सड़कों पर बेहोश हो गए थे। मौत के बाद भी माइकल के संगीत और नाम ने जमकर कमाई की। एक अनुमान के मुताबिक, उनकी संपत्ति ने 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

Partners: verde casino wazamba casino no deposit bonus lemon casino stelario winnerz lemon casino https://amunraitalia.com/ casino verde bonus amun-ra unique casino login
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments