Friday, October 23, 2026
Google search engine
Homedelhiदिल्ली के 6 स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी,...

दिल्ली के 6 स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप; बच्चों को घर भेजा

राजधानी के स्कूलों को बृहस्पतिवार को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ताजा मामले में दिल्ली के द्वारका सेक्टर-5 और प्रसाद नगर समेत 6 स्कूलों को बम की धमकी मिली है। स्कूलों को ये धमकी ईमेल भेजकर दी गई है। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया है और बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है।

बम की धमकी की सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। अभी तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल आना अब आम हो चला है। इससे पहले, मंगलवार रात को दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित राजा राममोहन राय सर्वोदय कन्या विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

अज्ञात ने मंगलवार रात करीब नौ बजे विद्यालय की आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा ईमेल भेजा। जब स्कूल प्रबंधन बुधवार सुबह विद्यालय पहुंचा, तब इस धमकी का पता चला। इसके तुरंत बाद स्कूल खाली कराया गया और पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस, दमकल और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे तक छानबीन की, जिसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला। डॉग स्क्वाड की मदद से भी निरीक्षण किया गया। बता दें कि तीन दिन पहले भी राजधानी में 32 स्कूलों को इसी प्रकार की धमकी मिली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments