Friday, October 23, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा प्रसिद्ध पंजाबी हास्य...

पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा प्रसिद्ध पंजाबी हास्य कलाकार जसविन्दर भल्ला के निधन पर दुःख व्यक्त

पंजाब विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने प्रसिद्ध पंजाबी हास्य कलाकार जसविन्दर भल्ला के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स. संधवां नेे जसविन्दर भल्ला, बाल मुकन्द शर्मा, पत्नी गुरप्रीत कौर संधवां और बेटी सौंफीया कुलरीत कौर के साथ चंडीगढ़ में उनके घर, खिंची हुई एक तस्वीर सांझा की।

उन्होंने कहा, अपनी कला के द्वारा हँसी बिखेरने वाले महान हास्य कलाकार जसविन्दर भल्ला हमेशा के लिए ख़ामोश हो गए हैं। जसविन्दर भल्ला ने न सिर्फ़ कॉमेडी के द्वारा लोगों को हसाया और सामाजिक बुराईयों को ख़त्म करने के लिए कटाक्ष किये बल्कि पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, लुधियाना के द्वारा खेती पेशे की ख़ुशहाली में भी योगदान डाला। वह हमेशा हमारे और अपने प्रशंसकों के दिलों में रहेंगे। हम उनकी कला के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।

स्पीकर संधवां ने कहा कि श्री भल्ला के निधन की ख़बर सुन कर उनको बहुत दुख हुआ है और उन्होंने परमात्मा के आगे अरदास की कि दिवंगत आत्मा को शान्ति दे और इस दुख की घड़ी में परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments