Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homeदेशसावधान! आज रात ओडिशा-आंध्र तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान, 8 राज्यों में...

सावधान! आज रात ओडिशा-आंध्र तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान, 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और तेजी से तट की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह तूफान आज यानी गुरुवार (2 अक्टूबर) देर रात तक ओडिशा और उससे सटे आंध्र प्रदेश के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान का असर सिर्फ तटीय राज्यों तक ही सीमित नहीं रहेगा। अगले 5 दिनों तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD ने इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

तूफान के खतरे को देखते हुए ओडिशा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्य के तटीय और दक्षिणी क्षेत्रों में बुधवार से ही भारी बारिश का दौर जारी है। स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार ने संवेदनशील जिलों में बचाव दलों और आवश्यक मशीनरी को पहले ही तैनात कर दिया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी के मुताबिक, तूफान के गोपालपुर और पारादीप के बीच ओडिशा-आंध्र तट को पार करने की संभावना है। खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को 3 अक्टूबर तक ओडिशा तट के पास समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है। इसके अलावा, राज्य के सभी बंदरगाहों पर ‘स्थानीय चेतावनी संकेत संख्या-तीन’ (LC-3) लगाने का सुझाव दिया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि तूफान 3 अक्टूबर तक कमजोर पड़ जाएगा, जिसके बाद हवा की गति घटकर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे रह जाएगी। हालांकि, इसका असर आने वाले कुछ दिनों तक देखने को मिल सकता है।

Partners: verde casino https://casinolygreek.com/ https://amunra77.com/ https://lemoncasino77.com/ https://casinolygreek.com/ f1 casino bonus legzo nine casino lemon casino https://fr-uniquecasino.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments