Wednesday, October 21, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनअमिताभ बच्चन के पैर छूने पर भड़के खालिस्तानी आतंकी, दिलजीत दोसांझ को...

अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर भड़के खालिस्तानी आतंकी, दिलजीत दोसांझ को दी धमकी

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) ने धमकी दी है कि वह 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाला अपना कॉन्सर्ट रद्द करें। संगठन ने यह धमकी दिलजीत द्वारा टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन के पैर छूने के बाद दी है।

“1984 के पीड़ितों का अपमान किया गया है”—SFJ
SFJ ने अपने बयान में कहा है कि अमिताभ बच्चन के पैर छूकर दिलजीत ने “1984 सिख दंगों के हर पीड़ित, हर विधवा और हर अनाथ का अपमान किया है।” संगठन ने आरोप लगाया कि अमिताभ बच्चन ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान हिंसा भड़काने में भूमिका निभाई थी, और उनके पैर छूना “अज्ञानता नहीं बल्कि विश्वासघात” है। SFJ ने चेतावनी दी कि कोई भी विवेकशील सिख 1 नवंबर, जिसे संगठन “स्मृति दिवस” के रूप में मनाता है, पर किसी भी तरह का उत्सव या कॉन्सर्ट आयोजित नहीं कर सकता।

क्या है मामला?
हाल ही में दिलजीत दोसांझ टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने मंच पर अमिताभ बच्चन के पैर छूए। इस भावनात्मक क्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि इस घटना के बाद SFJ ने इसे “सिख समुदाय के साथ विश्वासघात” बताया और दिलजीत के ऑस्ट्रेलिया शो को बंद कराने की धमकी दी। 1 नवंबर को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का ऑस्ट्रेलिया में कॉन्सर्ट होने वाला है। इससे पहले खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस ने इसे बंद करवाने की धमकी दी है।

1984 की पृष्ठभूमि
1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या के बाद देशभर में सिख विरोधी दंगे भड़के थे, जिनमें हजारों लोग मारे गए थे। SFJ ने अपने बयान में दावा किया है कि बच्चन ने उस समय कथित तौर पर “खून का बदला खून” का नारा लगाया था—हालांकि इस दावे की कभी कानूनी पुष्टि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments