Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homeदेशतिरुपति में हाईवोल्टेज ड्रामा: मंदिर के शिखर पर चढ़ा शराबी, बोला- क्वार्टर...

तिरुपति में हाईवोल्टेज ड्रामा: मंदिर के शिखर पर चढ़ा शराबी, बोला- क्वार्टर मिलेगा तभी नीचे आऊंगा

आंध्र प्रदेश की धार्मिक नगरी तिरुपति में स्थित प्रसिद्ध श्री गोविंदराजस्वामी मंदिर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत एक शख्स ने मंदिर परिसर में ‘शोले’ फिल्म जैसा सीन क्रिएट कर दिया। यह शख्स सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मंदिर के मुख्य गोपुरम (शिखर) की चोटी पर जा चढ़ा और वहां हंगामा मचाने लगा। जब पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उसे उतारने पहुंची, तो उसने शर्त रख दी कि “मुझे शराब का एक क्वार्टर ला कर दो, तभी नीचे उतरूंगा।”

दीवार फांदकर घुसा, कलश उखाड़ने की कोशिश की

घटना के वक्त मंदिर बंद था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दीवार फांदकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया। टीटीडी (TTD) के विजिलेंस विभाग को जब तक इसकी भनक लगती, वह मुख्य गोपुरम के शिखर पर पहुंच चुका था। इतना ही नहीं, नशे की हालत में वह शिखर पर लगे पवित्र कलश को उखाड़ने की कोशिश भी करने लगा, जिससे नीचे खड़े लोगों और प्रशासन की सांसें अटक गईं।

3 घंटे चला ड्रामा, पुलिस ने शराब का झांसा देकर उतारा

सूचना मिलते ही तिरुपति ईस्ट पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। आरोपी को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 3 घंटे तक चला। पुलिसकर्मी लोहे की सीढ़ियों के सहारे शिखर तक पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश की।

इस दौरान आरोपी अपनी जिद पर अड़ गया कि उसे शराब की बोतल चाहिए। स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी ने सूझबूझ से काम लिया और उसे वादा किया कि नीचे उतरने पर उसे शराब पिलाई जाएगी। इस झांसे में आकर वह नीचे उतरने को राजी हुआ। नीचे आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

तेलंगाना का रहने वाला है आरोपी

तिरुपति ईस्ट के डीएसपी एम. भक्तवत्सलम नायडू ने बताया कि आरोपी की पहचान 45 वर्षीय कुट्टाडी तिरुपति के रूप में हुई है। वह तेलंगाना के निजामाबाद जिले की पेद्दामल्ला रेड्डी कॉलोनी (कुर्मा वाडा) का रहने वाला है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर अंदर घुसा था। फिलहाल उसे पुलिस स्टेशन ले जाकर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Partners: wazamba legzo lemon casino kod na darmowe spiny https://fr-uniquecasino.com/ https://amunraitalia.com/ casinoly https://lemoncasinomagyar.com/ https://smokace-de.com/ casino en ligne amunra amunra
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments