Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homelatest Newsबब्बू मान ने KS मक्खन के बयान पर कहा, “चुनाव लड़ना मेरे...

बब्बू मान ने KS मक्खन के बयान पर कहा, “चुनाव लड़ना मेरे बस की बात नहीं

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य में चुनावी माहौल बनने लगा है।टिकट और उम्मीदवारों को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। हाल ही में जालंधर के शंकर गांव में पंजाबी सिंगर KS मक्खन ने शिरोमणि अकाली दल जॉइन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि सिंगर बब्बू मान भी चुनाव लड़ सकते हैं।
KS मक्खन के इस बयान पर बब्बू मान ने जवाब देते हुए कहा कि चुनाव लड़ना मेरे बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पता नहीं KS मक्खन ने ऐसा क्यों कहा। बब्बू मान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि KS मक्खन खुद चुनाव लड़ लें और बाकी कलाकारों को भी अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ाना चाहिए, ताकि कोई न कोई जीत सके। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई एक भी जीत जाए तो उनके MSP, बंदी सिंहों और मजदूरों से जुड़े मुद्दे हल करवा दे।
दरअसल, एक पॉडकास्ट में KS मक्खन से पूछा गया था कि अगर वे चुनाव लड़ते हैं तो क्या बब्बू मान उनके प्रचार के लिए आएंगे। इस पर KS मक्खन ने कहा कि हो सकता है बब्बू मान खुद ही चुनाव लड़ लें। जब उनसे पूछा गया कि क्या बब्बू मान चुनाव लड़ सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि क्यों नहीं लड़ सकते।
KS मक्खन ने यह भी कहा कि उन्हें किसी सिफारिश की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सबने देख लिया है कि बब्बू मान और बिक्रम सिंह मजीठिया के बीच अच्छी नजदीकी है। KS मक्खन ने दोहराया कि उन्हें लगता है कि बब्बू मान चुनाव लड़ सकते हैं।
बब्बू मान वीडियो कॉल पर आकर चुनाव न लड़ने की बात कहते हुए।
अब जानिए बब्बू मान ने क्या कहा…
  • मुझे तो लगता है केएस मक्खन खुद चुनाव लड़ेगा- बब्बू मान ने कहा कि मेरी तो कई दिनों से केएस मक्खन से बात नहीं हो पाई है। पता नहीं उसने कैसे मेरा नाम ले लिया। मुझे तो लगता है, वो खुद चुनाव लड़ना चाहता है। मैं तो चाहता हूं कि सब कलाकार चुनाव लड़ें लेकिन ये मेरे बस की बात नहीं है।
  • एमएसपी सहित मेरे 2-3 मुद्दे हैं, उन्हें हल करवा दें- बब्बू मान ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर मक्खन चुनाव लड़कर जीत जाते हैं, तो उन्हें हमारे दो-तीन मुख्य काम करने होंगे। पहला, किसानों को एमएसपी (MSP) दिलवानी होगी और दूसरा जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई करानी होगी। साथ ही यह भी कहा गया कि अगर राजनेता मजदूरों की मजदूरी तय कर दें और किसानों के मसले हल कर दें, तो उन्हें वोट मांगने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, लोग खुद वोट देंगे।
  • चुनाव लड़ना न लड़ना हर कलाकार की अपनी पसंद- बब्बू मान ने कहा कि चुनाव मेरे बस की बता नहीं है। हर कलाकार अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग राजनीतिक दिशाओं और पार्टियों से जुड़ा हुआ है, जो जिसे अच्छा लगता है वह उसके साथ चला जाता है। बातचीत के अंत में हल्के अंदाज में कहा गया कि अलग-अलग लोग अलग-अलग पार्टियों से टिकट ले लें, ताकि कोई न कोई तो जीतकर काम करवा सके।
3 पॉइंट में जानें KS मक्खन ने क्या कहा था…
  • मुझे लगता है वो खुद ही चुनाव न लड़ ले- पंजाबी सिंगर केएस मक्खन से पूछा गया कि अगर आप चुनाव लड़ते हैं, तो क्या बब्बू मान आपके प्रचार के लिए आ सकते हैं। इस बात पर केएस मक्खन ने मुस्कुराते हुए कहा कि मुझे तो लगता है बब्बू मान ही चुनाव न लड़ ले। उनके पास रसूख और संपर्क दोनों हैं, जो किसी भी चुनाव का रुख बदल सकते हैं।
  • मजीठिया साहब बब्बू मान को जफ्फी डाल रहे- KS मक्खन ने कहा कि बिक्रम मजीठिया के साथ बब्बू मान की पुरानी जान पहचान है। हल्फे-फुल्के अंदाज में मक्खन ने कहा कि आपने देखा होगा कि जिस तरह से मजीठिया साहब बब्बू मान को जफ्फी डाल रहे हैं, लगता है इस बार बब्बू की इलेक्शन न लड़ लें। उनकी अकाली दल में अच्छी पहचान है और चुनाव लड़ने के लिए किसी की सिफारिश की जरूरत भी नहीं है।
  • लोग बब्बू मान को पसंद करते हैं- KS मक्खन ने कहा कि बब्बू मान इस समय पंजाबी इंडस्ट्री में टॉप पर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग का मुकाबला करना मुश्किल है। उनके पास कॉन्टेक्ट और मजबूत नेटवर्क है। बातचीत का सार यही है कि यदि वे राजनीति में कदम रखते हैं या किसी का समर्थन करते हैं, तो उनका प्रभाव बहुत गहरा होगा क्योंकि जनता उन्हें बहुत पसंद करती है।
Partners: unique casino smokace f1 casino lemon casino amunra https://amunraitalia.com/ unique casino lemon casino https://librabetkazino.com/ f1 casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments