Saturday, June 27, 2026
Google search engine
Homeदेशखान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक, दोनों गार्ड की जमानत पर...

खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक, दोनों गार्ड की जमानत पर भी पटना कोर्ट में अब 30 जून को सुनवाई

खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कदमकुआं थाना पुलिस ने अपडेटेड केस डायरी अदालत में प्रस्तुत की।

कोर्ट ने केस डायरी का अध्ययन करने के लिए तीन दिनों का समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 30 जून तय की है। इस अवधि तक फैजल खान की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी। इसी मामले में उनके दो गार्ड, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं, की जमानत याचिका पर भी उसी दिन सुनवाई की जाएगी।

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। जानकारी के अनुसार, फैजल खान के अधिवक्ता ने बार-बार समय विस्तार का विरोध किया, जबकि लोक अभियोजक और ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के वकील ने केस डायरी को विस्तार से पढ़ने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। अदालत ने इस दलील को स्वीकार करते हुए तीन दिन का समय प्रदान किया।

अपडेटेड केस डायरी में पुलिस ने उल्लेख किया है कि घटना को आत्मरक्षा नहीं बल्कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया था। साथ ही, इसमें यह भी कहा गया है कि 2 जून की रात हुई कथित फायरिंग मामले में फैजल खान का नाम बाद में एफआईआर में जोड़ा गया।

2 जून के बाद से इस मामले में कई घटनाक्रम सामने आए हैं, जिससे मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी दौरान रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद जमानत पर जेल से बाहर आए रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि यह हत्या फैजल खान और एक कोल्ड स्टोरेज मालिक की मिलीभगत से की गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत की अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Partners: lemon casino amunra https://lemoncasinomagyar.com/ casinozer nine casino https://smokace-de.com/ https://lemoncasino77.com/ https://ninecasinoit.com/ smokace casinolygreek download
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments