Friday, October 16, 2026
Google search engine
Homedelhiकेतन अग्रवाल हत्याकांड : सिया गोयल के परिवार की दुकान पर FDA...

केतन अग्रवाल हत्याकांड : सिया गोयल के परिवार की दुकान पर FDA की कार्रवाई, कारोबार बंद करने का नोटिस

महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सिया गोयल के परिवार की मसाला और सूखे मेवों की दुकान पर महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कार्रवाई करते हुए कारोबार तत्काल बंद करने का नोटिस जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, ‘मेसर्स बी.जी. गोयल एंड कंपनी’ के नाम से संचालित यह दुकान पुणे के मार्केट यार्ड क्षेत्र में स्थित है। एफडीए ने दुकान में कथित खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और लाइसेंस संबंधी अनियमितताओं के चलते अगले आदेश तक सभी व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए हैं।

एफडीए अधिकारियों ने जांच के दौरान दुकान से खाद्य उत्पादों के चार नमूने एकत्र किए। जांच में उत्पादों पर गलत या अधूरी जानकारी दर्ज होने तथा संभावित मिलावट की आशंका सामने आने पर विभाग ने करीब 8.14 लाख रुपये मूल्य का 4,172 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त कर ली। विभाग का यह भी कहना है कि दुकान के लाइसेंस संबंधी आवश्यक विवरणों में समय पर संशोधन नहीं कराया गया था।

उधर, केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जारी है। 25 वर्षीय केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किले से गिरने के कारण मौत हुई थी। शुरुआती तौर पर इसे दुर्घटना माना गया, लेकिन पुलिस जांच में मामला हत्या का निकला।

पुलिस के अनुसार, केतन अग्रवाल की शादी सिया गोयल से होने वाली थी। आरोप है कि सिया गोयल ने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर लोहागढ़ किले की पहाड़ी पर ट्रैकिंग के दौरान केतन को खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments