Sunday, August 9, 2026
Google search engine
Homeदेशबारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 8 महीने में तीसरी बार हुआ...

बारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 8 महीने में तीसरी बार हुआ हादसा, अजित पवार यहीं हुए थे हादसे का शिकार

पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर रविवार को एक प्राइवेट कंपनी का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि एयरक्राफ्ट को मामूली नुकसान पहुंचा है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह एयरक्राफ्ट पायलट ट्रेनिंग देने वाली कंपनी ‘कार्वर एविएशन’ का है। बताया गया कि ट्रेनी एयरक्राफ्ट से फिसलकर आगे निकल गया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

बारामती के एसपी के अनुसार, बारामती एयरफील्ड पर एक ट्रेनिंग अभ्यास के दौरान दोपहर करीब 12 बजे एयरक्राफ्ट के साथ रनवे से बाहर जाने की घटना हुई। एयरक्राफ्ट अभ्यास के लिए सुबह 6.39 बजे (यूटीसी) निकला था। इसमें कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जुंदरे सवार थे।

एसपी ने अपने बयान में कहा कि एयरक्राफ्ट शुरू में लिंक ब्रावो के जरिए रनवे पर आया और रनवे 29 के थ्रेशोल्ड पर लाइन अप हुआ। हालांकि, यहां उसने एक रिजेक्टेड टेक-ऑफ किया। इसके बाद, एयरक्राफ्ट को रनवे 11 के थ्रेशोल्ड पर लाइन अप किया गया, जहां एक और रिजेक्टेड टेक-ऑफ किया गया। इसी अभ्यास के दौरान एयरक्राप्ट को रनवे पर पूरी तरह से रोका नहीं जा सका और वह रनवे 29 के थ्रेशोल्ड से आगे निकल गया। इसके बाद वह रनवे 29 के थ्रेशोल्ड से बाहर चला गया।

इससे पहले, 13 मई को बारामती में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ था। इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई। लैंडिंग से ठीक पहले एयरक्राफ्ट का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकराया था। बताया गया कि एयरक्राफ्ट काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई। क्रैश लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराने से पहले एयरक्राफ्ट का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया था।

वहीं, जनवरी में इसी बारामती एयरपोर्ट के पास महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे क्रैश हुआ था। इसमें अजित पवार के अलावा अन्य चार लोगों की मौत हो गई थी।

Partners: amunra smokace amunra casino κριτικες nine casino unique casino lemon casino https://wazamba7777.com/ inscription casinozer https://ninecasinoceske.com/ verde casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments