Tuesday, September 1, 2026
Google search engine
Homeपंजाबपंजाब CM भगवंत मान और PCA स्टेडियम को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा...

पंजाब CM भगवंत मान और PCA स्टेडियम को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय और अन्य संबंधित स्थानों पर धमकी भरा ई-मेल पहुंचने के बाद पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। ई-मेल में 13 सितंबर तक PCA स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने के लिए नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। मेल में स्टेडियम में बम विस्फोट करने की धमकी भी दी गई है।

धमकी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों की टीमें विभिन्न स्थानों पर पहुंचीं। PCA स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही बम निरोधक दस्ते और अन्य विशेषज्ञ टीमों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि रविवार को ही PCA स्टेडियम में पंजाब सरकार की ओर से आईपीएल की तर्ज पर आयोजित ‘शेरे पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट’ का आगाज हुआ था। ऐसे में धमकी के बाद स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल के स्रोत और इसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं। ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि धमकी वास्तविक है या किसी ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से इसे भेजा है।

मेल में ये लिखा गया

स्कूलों और दफ्तरों को बंद करो। 31 अगस्त शहीद दिलावर याद करो।
चंडीगढ़ बोलेगा खालिस्तान शहीद दिलावर सिंह बब्बर जिंदाबाद
आज 31 अगस्त शहीद दिलावर सिंह बब्बर का शहीदी दिवस है, जिसने बेअंत को ठोक कर अपने खून के कतरे-कतरे से पंजाब की जवानी बचाई।

चंडीगढ़ विधानसभा @ दोपहर 1:11 बजे भगवंत मान का दफ्तर निशाने पर है 31 अगस्त – 13 सितंबर कोई भी हिंदुओं का खेल क्रिकेट न देखे, मोहाली स्टेडियम न जाना। 13 सितंबर तक किसी भी दिन आईपैड बम (आईफोन एंड्रॉइड बैटरी बम) चलेगा।

भगवंत मान अब शहीद दिलावर सिंह बब्बर को याद करोगे। 5-6 सितंबर बठिंडा में भी है। लगता है जय सिंह वाला पिंड (गाँव)।

खालिस्तान नेशनल आर्मी (KHALISTAN National ARMY)

इंजी. गुरनाख सिंह रुकां शाहवाला

डॉ. गुरनिरवैर सिंह खान राजादा

बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)

प्रो. गुरकाल सिंह पीएचडी खेम करन

प्रो. गुरअंगार सिंह जंडियाला गुरु

Partners: unique casino lemon casino stelario lemon casino legzo lemon casino https://lemoncasinode.com/ stelario anmeldung legzo lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments