Tuesday, October 6, 2026
Google search engine
Homeदेशसंत प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा, मिले Z+ सुरक्षा; श्रीकृष्ण जन्मभूमि...

संत प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा, मिले Z+ सुरक्षा; श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष ने CM को लिखा पत्र

विख्यात संत प्रेमानंद महाराज और उनका ‘राधा केलि कुंज आश्रम’ पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा और विवादों के केंद्र में है। दीक्षित साधक रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और आश्रम के बाहर बच्चों के परिजनों द्वारा किए गए प्रदर्शनों के बीच अब एक नया मोड़ आ गया है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संत प्रेमानंद महाराज को तत्काल ‘जेड प्लस’ (Z+) सुरक्षा देने और आश्रम से जुड़े कई संवेदनशील बिंदुओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

आश्रम में गुटबाजी और भू-माफियाओं की सक्रियता का दावा
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में दिनेश शर्मा फलाहारी ने आरोप लगाया है कि आश्रम के भीतर शिष्यों के बीच दो गुट बन चुके हैं, जिससे वहां की आंतरिक व्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि जमीनों की खरीद-फरोख्त करने वाले और आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग आश्रम की गतिविधियों में दखल दे रहे हैं। फलाहारी के अनुसार, इन तत्वों के कारण न केवल आश्रम की साख पर आंच आ रही है, बल्कि संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि आश्रम परिसर में गैर-कानूनी गतिविधियां संचालित हो सकती हैं, इसलिए आश्रम के सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखवाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

वरिष्ठ संतों के हस्तक्षेप के बाद समर्थकों का धरना-प्रदर्शन निरस्त
आश्रम और संत प्रेमानंद महाराज के समर्थन में रविवार शाम को राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने और धरना-प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई थी। सोशल मीडिया पर इसका व्यापक प्रचार भी किया गया था। हालांकि, बाद में एक वीडियो संदेश जारी कर इस प्रदर्शन को निरस्त करने की घोषणा की गई। बताया गया कि आश्रम के प्रमुख पदाधिकारियों और वरिष्ठ संतों की बैठक में विचार-विमर्श के बाद संत प्रेमानंद महाराज ने स्वयं किसी भी प्रकार की भीड़ जुटाने या प्रदर्शन करने से बचने की सलाह दी, जिसके बाद यह कार्यक्रम टाल दिया गया।

आश्रम के बाहर प्रदर्शन करने वाले परिवारों के दोनों लापता युवक बरामद
राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर अपने लापता बच्चों की तलाश में परिजनों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हाथरस के सादाबाद निवासी अनुज चौधरी के बाद अब कासगंज के मयंक चौहान को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, अनुज चौधरी को हाथरस और मथुरा पुलिस के संयुक्त प्रयास से बरसाना के लाड़ली दास आश्रम से बरामद किया गया, जिसे सादाबाद पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, मयंक चौहान को प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों युवकों के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Partners: stelario wazamba app lemon casino bonus amunra https://ninekasyno.com/ https://legzo77.com/ lemon casino smokace wazamba login https://wazambaitalia.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments