Monday, November 9, 2026
Google search engine
Homeदेश30 लाख दियों से रौशन हुई राम नगरी, लेजर शो से दिखाई...

30 लाख दियों से रौशन हुई राम नगरी, लेजर शो से दिखाई गई रामायण, उपराष्ट्रपति-सीएम योगी समेत कई मंत्री मौजूद

रामनगरी अयोध्या में आज 10वें दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सरयू नदी के तट पर लाखों दीयों की रोशनी से पूरी नगरी जगमगा उठी। इस अवसर पर 56 घाटों पर 30 लाख दीये प्रज्वलित किए गए। दीपोत्सव के दौरान शानदार आतिशबाजी, लेजर शो और ड्रोन शो ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोह लिया।

2100 ड्रोन से आसमान में साकार हुई रामायण
राम की पैड़ी और सरयू घाट पर लेजर शो के माध्यम से रामायण के प्रसंगों का प्रदर्शन किया गया। वहीं, 2100 ड्रोन की मदद से आसमान में विशेष शो आयोजित हुआ। सरयू तट पर 2147 अर्चकों ने एक साथ महाआरती कर भव्य धार्मिक वातावरण बनाया। इसके बाद आतिशबाजी ने दीपोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।

21 झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
दीपोत्सव से पहले अयोध्या में करीब तीन घंटे तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 21 झांकियां शामिल रहीं, जिनके माध्यम से रामायण के सातों कांडों का चित्रण किया गया। शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुंबई, गुजरात और बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु दीपोत्सव में शामिल होने अयोध्या पहुंचे हैं।

राम, सीता और लक्ष्मण का हुआ राज्याभिषेक
अयोध्या के रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें माला पहनाई, जबकि उपराष्ट्रपति ने तिलक किया। समारोह के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई।

राज्याभिषेक के बाद भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण रथ पर सवार हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने रथ खींचकर इस आयोजन में भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, आस्था और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments