Thursday, November 19, 2026
Google search engine
Homeदेशकंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें...

कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कंधे, गर्दन और पीठ के दर्द, तनाव और कमजोर कोर से परेशान हैं। ऐसे में ‘पिंच मयूरासन’ ऐसे आसनों में से एक है, जो इन सभी पर काम करता है। यह शरीर का संतुलन, फोकस और मानसिक स्थिरता बढ़ाता है।

संस्कृत में ‘पिंच’ का अर्थ पंख और ‘मयूर’ का अर्थ मोर होता है। इस मुद्रा में शरीर की आकृति पंख फैलाए हुए मोर के समान दिखाई देती है। ‘पिंच मयूरासन’ को फोरआर्म के नाम से भी जाना जाता है।

इसमें शरीर को कोहनियों के बल पर उल्टा खड़ा किया जाता है, जो देखने में थोड़ा मुश्किल लगता है। मोर जब अपने पंख फैलाता है, तो उसका रूप जितना सुंदर लगता है, ये आसन भी शरीर को वैसा ही संतुलन और सुंदरता देता है। यही वजह है कि इसे मोर के नाम पर रखा गया है।

केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने पिंच मयूरासन को संतुलन और व्युत्क्रम आसन के रूप में मान्यता दी है। इसके अनुसार, पिंच मयूरासन करने के दौरान शरीर का पूरा भार कोहनियों और बांहों पर होता है।

यह आसन कंधों, पीठ और पैरों की हड्डियों पर असर करता है। इस आसन को करते समय जब कूल्हों को ऊपर उठाया जाता है, तो शरीर की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और पोषक तत्व तेजी से हड्डियों तक पहुंचते हैं। यह आसन शरीर को ऊर्जावान बनाता है और कमर के निचले हिस्से की मजबूती बढ़ाता है।

पिंच मयूरासन सिर्फ ताकत और बैलेंस का आसन नहीं है बल्कि ये आपके दिमाग और नर्वस सिस्टम पर भी गहरा असर डालता है। दरअसल, जब हम इस आसन में सिर नीचे और पैर ऊपर करते हैं, तो शरीर की पूरी दिशा बदल जाती है। इससे दिमाग को एक नया अनुभव मिलता है। दिमाग उस वक्त सिर्फ एक ही काम पर फोकस करता है – संतुलन बनाए रखना। इससे बेकार के विचार, चिंता और ओवरथिंकिंग अपने आप रुक जाती है।

शुरुआती अभ्यासकर्ताओं को यह आसन दीवार के सहारे या किसी योग्य योग प्रशिक्षक की देखरेख में करना चाहिए। माइग्रेन, तीव्र सिरदर्द या आंखों से संबंधित गंभीर रोग (जैसे ग्लूकोमा) होने पर इस उल्टे आसन से बचें। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और मासिक धर्म के समय इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments