Monday, October 19, 2026
Google search engine
Homelatest NewsTraffic Police की चेतावनी

Traffic Police की चेतावनी

लुधियाना: महानगर की ट्रैफिक पुलिस एक बड़े ऑपरेशन की तैयारी में है। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस ने न सिर्फ लोगों को चेतावनी दी है, बल्कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अपील भी की है।

PunjabKesari

लुधियाना ट्रैफिक पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर कहा है कि 8-12-23 से वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चालकों द्वारा अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगवाने के लिए चालान काटे जा रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस लुधियाना  ने शहरवासियों को अपील करते कहा कि वह अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जरूर लगवाएं। अगर किसी वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments