Monday, October 19, 2026
Google search engine
Homelatest Newsपंजाबियों को बड़ी राहत

पंजाबियों को बड़ी राहत

जालंधर:  केंद्र सरकार द्वारा एन. सी. सी.एफ. (नैशनल कॉ बाप्रेटिव कंज्यूमर फैडरेशन ऑफ इंडिया लि.) के माध्यम से बेची जा रही सस्ते दाम पर चना दाल अब तक आठ हजार लोग खरीद चुके हैं। शहर के सभी लोगों तक दाल पहुंचाने के लिए एन.सी.सी.एफ. द्वारा मोबाइल वैन्स भी फील्ड में उतारी गई है जो डोर टू डोर जाकर 60 रुपए प्रति किलो चना दाल बेच रही है। केंद्र सरकार महंगाई को कम करने की हरसंभव कोशिश कर रही है।

इससे पहले मकसूदां सब्जी मंडी में स्थित फ्रूट मंडी की शॉप नंबर 78 पर ही हर रोज सुबह 10 से 11 बजे तक दाल बेची जाती थी जहां पर एन. सी.सी.एफ. का रिटेल काऊंटर लगा हुआ था। हालांकि काफी लोग ऐसे थे जिनका मकसूदां सब्जी मंडी में जाना संभव नहीं था जिसके चलते एन.सी.सी. एफ. द्वारा कुछ दो दिनों से डोर टू डोर दाल पहुंचाने के लिए मोबाइल वैन्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। रामामंडी इलाके में भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने एक कैंप दौरान लोगों में चना दाल बांटी।

उन्होंने कहा कि एन.सी.सी.एफ. की शर्तों पर उक्त लोगों को दाल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दाल जिन-जिन लोगों को दी जानी हैं उनके आधार कार्ड लेकर आना जरूरी है क्योंकि बिना आधार कार्ड के किसी को भी चना स्कीम के अधीन आई चना दाल नहीं दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments