Friday, April 17, 2026
Google search engine
HomeमनोरंजनRani Mukerji: बड़े पर्दे पर शाहरुख-सनी देओल की वापसी से खुश हैं...

Rani Mukerji: बड़े पर्दे पर शाहरुख-सनी देओल की वापसी से खुश हैं रानी, किंग खान के साथ काम करने की जताई इच्छा

रानी मुखर्जी ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है उम्र कोई फैक्टर नहीं है काम करने के लिए। मुझे फिल्मों में काम करना पसंद है और मैं इसे जारी रखूंगी।

Rani Mukerji mukerji praises dunki star shah rukh khan and sunny deol gadar 2 actress wants to work with srk

अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाली रानी मुखर्जी इन दिनों सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आने वाले दिनों में रानी मुखर्जी यशराज बैनर की एक फिल्म में दिखाई देंगी। इसके पहले रानी मुखर्जी ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में नजर आई थीं। लोगों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आयी थी। पिछले दिनों रानी ने 90 के दशक के अभिनेताओं की बड़े पर्दे पर वापसी और अपने काम के बारे में खुल कर बात की।

शाहरुख खान की वापसी से हैं खुश 
पिछला साल 2023, 90 के दशक के अभिनेताओं शाहरुख खान और सनी देओल के नाम रहा है। साल 2023 में शाहरुख की तीन फिल्में रिलीज हुईं और तीनों की तीनों सुपर हिट हुईं। ‘पठान’, ‘जवान’,और ‘डंकी’ इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। सनी देओल की ‘गदर 2’ भी 500 करोड़ की कमाई करने वाली सुपर हिट फिल्म रही। रानी मुखर्जी से जब पूछा गया, ‘वे कैसा महसूस करती हैं, जब 90 के दशक के हीरो शाहरुख खान की फिल्में हिट हो रही हैं अभी 2023 में।’ इस सवाल के जवाब में रानी ने कहा था, ‘मैं बहुत खुश हूं शाहरुख के लिए और उन सभी अभिनेताओं के लिए जिनकी फिल्में इस साल हिट रही हैं।’

बढ़ती उम्र पर क्या बोलीं रानी
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रानी मुखर्जी ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है उम्र कोई फैक्टर नहीं है काम करने के लिए। मुझे फिल्मों में काम करना पसंद है और मैं इसे जारी रखूंगी। उसी इंटरव्यू के दौरान रानी बोलीं, ‘मैं पूरी तरह से 90 की दशक से नहीं हूं। मैंने अपने करियर की शुरुआत 1996 से की थी।’ साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में मौका मिलेगा तो वे शाहरुख खान के साथ फिल्में करना चाहेंगी।

रानी का वर्कफ्रंट 
पिछली बार रानी मुखर्जी ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय की खूब सराहना हुई थी। ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में रानी ने एक ऐसी मां की भूमिका निभाई थी, जिनसे उनका बच्चा छिन जाता है। रानी कैसे अपने बच्चे को वापस हासिल करती हैं, इस फिल्म उनके इस संघर्ष को दिखाया गया है।

 

Partners: https://lemoncasinode.com/ https://lemoncasino77.com/ lemon casino nine casino https://ninecasinoit.com/ amunra legzo https://verdecasinoitalia.com/ https://uniquecasinoes.com/ lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments