Saturday, June 13, 2026
Google search engine
HomeपंजाबPunjab newsRaveena Tandon: शूल की शूटिंग के दौरान रवीना को नहीं पहचान सके...

Raveena Tandon: शूल की शूटिंग के दौरान रवीना को नहीं पहचान सके थे रामू, अभिनेत्री ने किया दिलचस्प खुलासा

रवीना की कर्मा कॉलिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इंडस्ट्री की डार्क साइड को दिखाने वाली ये सीरीज 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिलहाल अभिनेत्री पूरी तरह से अपने वेब शो के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

karma calling actress Raveena Tandon Recalls Ram Gopal Varma not recognize her during Shool shooting

अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में उन्होंने एक बेहद ताकतकवर महिला का किरदार निभाया है। हाल ही एक साक्षात्कार में रवीना ने फिल्म शूल और राम गोपाल वर्मा के साथ अपने काम के अनुभव को याद किया। उन्होंने बताया कि उन्हें राम गोपाल वर्मा की फिल्म शूल में रोल कैसे मिला। रवीना ने बताया कि जब वे अपने रोल के कॉस्ट्यूम थी तो रामू उन्हें पहचान नहीं सके।

साक्षात्कार में रवीना बताया कि फिल्म शूल के प्रोमो शूट के दौरान वह मेकअप रूम से बाहर निकलकर सेट पर जा रही थीं। मेकअप रूम से सेट तक का रास्ता काफी लंबा था, इस दौरान जब सेट पर रामू के पास से गुजरी और उन्हें हैलो कहा तो रामू ने उनकी तरफ देखकर भी कोई जवाब नहीं दिया। उस दौरान रवीना को लगा कि शायद रामू उनके फिल्म में चुने जाने से खुश नहीं हैं। 

रवीना ने आगे बताया, ‘जब वे मैं सेट पर जाकर शूल के प्रोमो के लिए एक इमोशनल शूट कर रही थी। तभी मैंने शूट के बीच सुना, ‘हे भगवान, क्या वो तुम थी। मैंने कहा हां, मैंने आपको हैलो किया था लेकिन आपने जवाब नहीं दिया तब उन्होंने कहा कि मैंने तुम्हें पहचाना नहीं। फिर उन्होंने कहा, ‘ठीक है, हम इसके फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं और इस तरह मुझे शूल मिला।’

गौरतलब है कि रवीना की कर्मा कॉलिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इंडस्ट्री की डार्क साइड को दिखाने वाली ये सीरीज 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिलहाल, अभिनेत्री पूरी तरह से अपने वेब शो के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

Partners: https://hillokasinot.com/ https://lemoncasinode.com/ https://uniquecasinoes.com/ casinozer amunra amunra nine casino librabet lemon casino https://ninekasyno.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments