Monday, November 23, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनइस हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘हनुमान अंश’ से ”ढाई चाल’ तक...

इस हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘हनुमान अंश’ से ”ढाई चाल’ तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्मों को लेकर खूब हलचल है। बड़े पर्दे पर एक तरफ ‘रामायण’ की चर्चा है, तो दूसरी तरफ धनुष और साई पल्लवी की फिल्म ‘ओम’ भी दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है। लेकिन अगर आप थिएटर जाने के बजाय घर बैठे मनोरंजन का मजा लेना चाहते हैं, तो इस हफ्ते आपके लिए ओटीटी पर भी काफी कुछ खास आने वाला है। नवंबर का आखिरी हफ्ता कई दिलचस्प कहानियों, नए किरदारों और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों और सीरीज के नाम रहने वाला है।

‘हनुमान अंश’: इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में ‘हनुमान अंश’ शामिल है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई की। करीब दो करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लगभग तीन महीने तक दर्शकों को अपनी ओर खींचे रखा और 342.74 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।

फिल्म की कहानी नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है। यह एक आध्यात्मिक बायोपिक ड्रामा है, जिसमें आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक अनुभवों से जुड़ी घटनाओं को पर्दे पर उतारा गया है। अब दर्शक इसे 27 नवंबर से सोनी लिव पर देख सकेंगे।

‘ढाई चाल’: अगर आपको राजनीति और छात्र जीवन से जुड़ी कहानियां पसंद हैं, तो ‘ढाई चाल’ आपके लिए परफेक्ट है। यह एक स्टूडेंट-पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज है, जिसमें गगन अरोड़ा और आदिल खान अहम किरदारों में नजर आएंगे। सीरीज की कहानी लेखक नवीन चौधरी के चर्चित उपन्यास ‘जनता स्टोर’ और ‘ढाई चाल’ पर आधारित है। कॉलेज की दुनिया में पढ़ाई के साथ राजनीति किस तरह जगह बनाती है और इसके चलते युवाओं के बीच कैसे नए समीकरण बनते हैं, इसी तरह के पहलुओं को यह सीरीज सामने लाएगी। 27 नवंबर से जियोहॉटस्टार पर इसका प्रीमियर होगा।

‘ब्लेड रनर 2099’: साइंस फिक्शन पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘ब्लेड रनर 2099’ खास रहने वाली है। आठ एपिसोड की इस सीरीज की कहानी भविष्य की दुनिया में ले जाएगी। सीरीज में मिशेल यो, हंटर शेफर और टॉम बर्क अहम भूमिकाओं में हैं। मिशेल यो अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं, वहीं हंटर शेफर और टॉम बर्क भी इस कहानी में महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखाई देंगे। 25 नवंबर से इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा।

‘द हंचबैक, सोल ऑफ पेरिस’: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते ‘द हंचबैक, सोल ऑफ पेरिस’ भी दस्तक देने वाली है। जीन फ्रांस्वा रिशे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विंसेंट कैसल, करीम लेक्लू और डैफ्ने पाटाकिया अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का नाम और इसकी पेरिस से जुड़ी पृष्ठभूमि दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा सकती है। विंसेंट कैसल अपने गंभीर और प्रभावशाली किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं। वहीं करीम लेक्लू और डैफ्ने पाटाकिया भी कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म 27 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।

‘द सोशल रेकनिंग’: थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘द सोशल रेकनिंग’ भी इस हफ्ते देखने का विकल्प है। यह फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसे प्राइम वीडियो पर लाया जा रहा है। 24 नवंबर से दर्शक इसे हिंदी और अंग्रेजी भाषा में देख सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments