Monday, November 23, 2026
Google search engine
Homeदेश“बावला खुद को ही बचा ले, पाखंडी कहीं का…” बाबा बागेश्वर पर...

“बावला खुद को ही बचा ले, पाखंडी कहीं का…” बाबा बागेश्वर पर जमकर भड़के योग गुरु बाबा रामदेव

धार्मिक मंचों से दिए जाने वाले बयानों और कथित चमत्कारों को लेकर देश के दो बड़े आध्यात्मिक चेहरों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। योग गुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और चर्चित कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बेहद तीखा और सीधा हमला बोला है। झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से ही बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को ‘बावला’, ‘पाखंडी’ और ‘धूर्त’ तक कह डाला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति हिंदू धर्म को बचाने की बात करता है, वह बावला पहले खुद को ही बचा ले। इसके साथ ही योग गुरु ने देश की महिलाओं को ऐसे कथावाचकों के झांसे में न आने और उनसे सावधान रहने की भी अपील की।

भूत-प्रेत दरबार पर उड़ाया मजाक, बोले- ना वेद पढ़े हैं और ना संविधान जानते हैं

दरअसल, बाबा रामदेव रविवार को पूर्वी सिंहभूम की महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित प्रांतीय महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। शुरुआत में उन्होंने इशारों में अपनी बात रखी, लेकिन जल्द ही स्पष्ट कर दिया कि उनके निशाने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं। रामदेव ने कहा कि कुछ लोगों ने न तो वेद, दर्शन और उपनिषद पढ़े हैं, और न ही उन्हें रामायण, महाभारत, कुरान, संविधान या लोकतंत्र की कोई समझ है, फिर भी वे मंच पर खड़े होकर बकवास करते रहते हैं। प्रेत बाधा दरबार लगाने की प्रक्रिया पर कटाक्ष करते हुए योग गुरु ने कहा कि कुछ ढोंगी कथाकार सनातन का एक छोटा पक्ष लेकर भीड़ को उत्तेजित करते हैं। उन्होंने नकल उतारते हुए कहा कि थोड़े बाल फैलाकर पांच बार इधर झटका दिया और पांच बार उधर झटका दिया, फिर पानी छिड़क कर भूत-प्रेत बाधा दूर करने का दावा कर दिया। रामदेव के मुताबिक, धार्मिक उन्माद पैदा कर जनता का शोषण किया जा रहा है और इस पाखंड का सबसे ज्यादा शिकार हमारी मां, बहन और बेटियां होती हैं।

राम और कृष्ण की तुलना करने पर भड़के रामदेव, कहा- तेरी मति मारी गई है

योग गुरु का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के उस पुराने बयान का भी जिक्र किया जिसमें भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना की गई थी। रामदेव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ये लोग देवी-देवताओं की तुलना करते हैं और कहते हैं कि राम महान हैं जबकि कृष्ण तो टेढ़े-मेढ़े हैं। उन्होंने कहा कि बाद में बांके बिहारी के आगे मत्था टेककर माफी मांग ली जाती है और फिर वही बात दोहराई जाती है कि कृष्ण तो टेढ़े ही हैं। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव ने कहा, “अरे तेरी मति मारी गई पाखंडी, समाज में ऐसी हल्की बातें बोलने का किसी को अधिकार नहीं है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि हर चीज की एक मर्यादा और प्रोटोकॉल होता है, इसलिए हंसी-मजाक या ठिठोली में भी अवतारी सत्ताओं का अपमान करने की किसी की औकात नहीं होनी चाहिए।

मंच से टोकने की बताई वजह, कहा- सनातन के नाम पर आडंबर बर्दाश्त नहीं

सार्वजनिक मंच से इस तरह खुलकर विरोध करने के पीछे का कारण बताते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि वे नहीं चाहते कि समाज गलत बातों, गलत व्यक्ति और गलत विचारों के साथ जुड़े। उन्होंने कहा कि वे पहले व्यक्तिगत रूप से भी ऐसे लोगों को समझाते हैं, लेकिन जब कोई नहीं समझता तो उन्हें मंच से बोलना पड़ता है। रामदेव ने कहा कि कल को कोई यह न कहे कि स्वामी रामदेव के होते हुए कोई व्यक्ति पाखंड कर रहा था और उन्होंने नहीं टोका, इसलिए आज उन्होंने मंच से टोका है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि सनातन के नाम पर ढोंग, पाखंड और आडंबर देखकर उनके भीतर पीड़ा होती है, लेकिन साधु होने के नाते वे कभी भी विक्षिप्तता वाली बात नहीं करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments