Tuesday, November 24, 2026
Google search engine
Homeदेशकिताबों में धुंधली छपाई पर NCERT सख्त, घटिया क्वालिटी मिली तो रद्द...

किताबों में धुंधली छपाई पर NCERT सख्त, घटिया क्वालिटी मिली तो रद्द होगा ठेका और ब्लैकलिस्ट होंगे प्रिंटर्स

देश भर के स्कूली बच्चों को साफ और गुणवत्तापूर्ण पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी एनसीईआरटी ने बेहद सख्त कदम उठाया है। काउंसिल ने अपने सभी मंजूरशुदा प्रिंटिंग प्रेस को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए साफ कर दिया है कि यदि किताबों की छपाई खराब या कंटेंट धुंधला पाया गया, तो संबंधित प्रिंटर्स के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। देश के विभिन्न हिस्सों से किताबों की घटिया प्रिंटिंग को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एनसीईआरटी ने सोमवार को यह आधिकारिक एडवाइजरी जारी की है।

जुर्माने के साथ रद्द हो सकता है कॉन्ट्रैक्ट, ब्लैकलिस्ट करने की भी चेतावनी

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीईआरटी ने अपनी एडवाइजरी में इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि बाजार में मौजूद उसकी टेक्स्टबुक्स और अन्य प्रकाशनों की खराब प्रिंटिंग क्वालिटी के कारण न केवल किताबों की स्वीकार्यता प्रभावित हो रही है, बल्कि काउंसिल की साख और विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचा है। इस स्थिति से निपटने के लिए एनसीईआरटी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि नियमों की अनदेखी करने वाले और मानकों के अनुरूप किताबें न छापने वाले प्रिंटर्स पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा उनकी सप्लाई तत्काल प्रभाव से रोकी जा सकती है, काम का अनुबंध रद्द किया जा सकता है और गंभीर लापरवाही पाए जाने पर उन्हें हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments