Friday, October 23, 2026
Google search engine
Homepunjabमनिन्दरजीत सिंह विक्की घनौर ने पंजाब हैल्थ कारपोरेशन के वाइस चेयरमैन के...

मनिन्दरजीत सिंह विक्की घनौर ने पंजाब हैल्थ कारपोरेशन के वाइस चेयरमैन के तौर पर पद संभाला

पंजाब सरकार द्वारा नवनियुक्त पंजाब हैल्थ व्यवस्था कारपोरेशन के वाइस चेयरमैन मनिन्दर जीत सिंह विक्की घनौर ने आज अपने पद का कार्य संभाल लिया।

विक्की घनौर ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुये कहा कि उनको जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी ज़िम्मेदारी के साथ निभाएंगे और इस अदारे के तरक्की और विकास में विस्तार करेंगे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि वह राज्य सरकार के साथ संबंध करके अदारे में खाली पड़े पद जल्द भरने के प्रयास भी करेंगे।

इस मौके पर सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा और स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बधाई देते हुये उम्मीद जतायी कि नये वाइस चेयरमैन, पंजाब हैल्थ सिस्टम कारपोरेशन की भलाई को यकीनी बनाऐंगे।

ज़िक्रयोग्य है कि पटियाला ज़िले के घनौर के मनिन्दरजीत सिंह विक्की एक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं।

इस मौके पर बुद्ध राम ऐम्म. एल. ए बुढलाडा, रमन बहल चेयरमैन हैल्थ सिस्टम कारपोरेशन, हरचन्द सिंह बर्स्ट चेयरमैन मंडी बोर्ड, देव मान एम. एल. ए नाभा, जे. पी. सिंह चेयरमैन टैकनिकल एजुकेशन, इन्द्रजीत सिंह संधू वाइस चेयरमैन कोनवेयर, प्रभजोत कौर चेयरमैन प्लेनिंग बोर्ड मोहाली, सुरिन्दर पाल शर्मा चेयरमैन सुधार ट्रस्ट नाभा, जस्सी सोहियां चेयरमैन प्लेनिंग बोर्ड पटियाला, मेघ चंद शेरमाजरा चेयरमैन सुधार ट्रस्ट पटियाला, बलजिन्दर सिंह चौंदा चेयरमैन सुधार ट्रस्ट, लवेस मित्तल पुत्र एम. एल. ए नीना, मित्तल, राजवंत सिंह घुली चेयरमैन मार्केट कमेटी धूरी, दीपा रामगढ़ चेयरमैन मार्केट कमेटी भादसों, सुखविन्दर कौर चेयरमैन मार्केट कमेटी अमलोह आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments