Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरराम नाइक और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल समेत महाराष्ट्र के 12 दिग्गजों को पद्म...

राम नाइक और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल समेत महाराष्ट्र के 12 दिग्गजों को पद्म पुरस्कार; जानें सब कुछ

Padma Awards: पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक, प्रसिद्ध संगीत निर्देशक प्यारेलाल और जानेमाने मराठी फिल्मकार राजदत्त महाराष्ट्र की उन 12 हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें इस साल के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

12 eminent personalities of Maharashtra selected for Padma awards

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए महाराष्ट्र से 12 नामों की घोषणा की गई है। जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाइक, जाने-माने संगीत निर्देशक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल और मशहूर फिल्मकार राजदत्त भी शामिल हैं।

महाराष्ट्र की जिन 12 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा, उनमें होर्मुसजी एन. कामा (पत्रकारिता और साहित्य), अश्विन मेहता (चिकित्सा), राम नाइक (सार्वजनिक मामले), दत्तात्रेय ए. मायालू उर्फ राजदत्त (कला), लक्ष्मीकांत प्यारेलाल (कला) और कुंदन व्यास (पत्रकारिता और साहित्य) शामिल हैं।
इसके अलावा, राज्य के जिन दिग्गजों को पद्मश्री से नवाजा जाएगा, उनमें उदय वी. देशपांडे (खेल), मनोहर डोले (चिकित्सा), जहीर काजी (साहित्य, शिक्षा), चंद्रशखर मेश्राम (चिकित्सा), कल्पना मोरपारिया (व्यापार और उद्योग) और शंकर बाबा पुंडीलकरवा पापलकर (सामाजिक कार्य) शामिल हैं। राष्ट्रपति ने कुल 132 पुरस्कारों की घोषणा की है। जिनमें पांच पद्म पुरस्कार, सत्रह पद्म भूषण और 110 पद्मश्री शामिल हैं। 

सिक्किम: बांस की टोपी बनाने वाले कारीगर को पद्मश्री

ऐतिहासिक घटनाओं और पारिवारिक मूल्यों की कहानियों को चित्रित करती बांस की टोपियां बनाने वाले सिक्किम के कारीगर जॉर्डन लेपचा को इस साल के पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। मांगन जिले के लोअर लिंगदोंग निवासी शिल्पकार लेपचा (50 वर्षीय) पिछले 25 वर्ष से लेपचा जनजाति की सांस्कृतिक विरासत को संजो रहे हैं। लेपचा ने कहा, महत्वपूर्ण समारोहों और औपचारिक कार्यक्रमों में टोपियां पहनी जाती हैं। ये लेपचा जनजाति की पहचान है।
Partners: paypal casino suomi gioco dei libri slot casinos that accept neteller kasino netissä online casino astropay estrazioni crazy time trustly kotiutus udenlandske casinoer uden indbetaling giochi slot gratis book of ra deluxe casino ohne deutsche lizenz
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments