Saturday, February 28, 2026
Google search engine
Homepunjab4000 रुपए रिश्वत लेता राजस्व पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

4000 रुपए रिश्वत लेता राजस्व पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत मंगलवार को फूल, ज़िला बठिंडा में तैनात एक राजस्व पटवारी बलजीत सिंह को 4000 रुपए रिश्वत की माँग करने और लेने के दोष अधीन रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व पटवारी के विरुद्ध यह केस बठिंडा ज़िले के गाँव पिट्ठो के निवासी इकबाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
और विवरण सांझा करते हुये प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने अपनी पैतृक ज़मीन की ’विरासत इंतकाल’ दर्ज करवाने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की, परन्तु सौदा 6000 रुपए में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त पटवारी पहले ही 2000 रुपए ले चुका है और रिश्वत के बकाया 4000 रुपए की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 4000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी उक्त राजस्व अधिकारी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस केस की आगे जांच जारी है।

Partners: https://fr-uniquecasino.com/ https://lemoncasino77.com/ wazamba https://stelario-de.com/ lemon casino lemon casino free spins stelario https://stelario-de.com/ smokace verifikasie lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments