Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homeक्राइमगोलियों की आवाज से गूंजी राजधानी: सात से आठ राउंड हुई फायरिंग,...

गोलियों की आवाज से गूंजी राजधानी: सात से आठ राउंड हुई फायरिंग, कुछ दिन पहले हुआ था विवाद; सभी आरोपी फरार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। हादसे में युवक की मौत हो चुकी है। डीसीपी जॉय टिर्की ने घटना के बारे में जानकारी दी।

North-East Delhi DCP Joy Tirkey gave information on case of murder of youth in New Usmanpur

दिल्ली एक बार फिर वारदातों की राजधानी बन गई है। एक दिन पहले ही दिल्ली के अलग अलग इलाकों में सात हत्याओं का मामला सामने आया। ताजा मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके से हैं। जहां ताबड़तोड़ फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई।

न्यू उस्मानपुर इलाके में एक युवक की हत्या के मामले पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा कि घटना रात 12 बजे की है। कुल सात से आठ राउंड गोलियां चलीं हैं। पीड़ित के भाई ने बताया कि उसे गोली मारी गई है। मृतक के खिलाफ 2010 में हत्या का मामला भी दर्ज किया गया था। कुछ दिन पहले मृतक और कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जांच चल रही है।

पूर्व पत्नी के प्रेमी ने दोस्त को मारी गोली
शास्त्री पार्क में सोमवार रात मुस्तकीम (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार रात को मुस्तकीम दोस्त सुहेल खान (22) के साथ उसकी पूर्व पत्नी इशरत (23) से मिलने आया था। इस बात पर इशरत का प्रेमी यासीन (24) भड़क गया और वह सुहेल व मुस्तकीम से झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान आरोपी ने मुस्तकीम के सीने में गोली मार दी। मुस्तकीम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी यासीन की तलाश शुरू कर दी है।

मुस्तकीम परिवार के साथ गली नंबर-1, शास्त्री पार्क में रहता था। वह चांदनी चौक में कपड़े की एक दुकान पर सेल्समैन था। सुहेल परिवार के साथ सीलमपुर में रहता है। चार साल पहले सुहेल ने इशरत से प्रेम विवाह किया था। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है, लेकिन विवाद होने के बाद नवंबर-2023 में सुहेल और इशरत के बीच तलाक हो गई। इशरत ने कौशांबी में बार-गर्ल की नौकरी कर ली।

इस दौरान यासीन और इशरत की दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। बच्ची की वजह से सुहेल अक्सर इशरत से मिलने बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क स्थित घर आता था। सोमवार रात को सुहेल से मिलने पहुंचा तो वहां यासीन पहले से मौजूद था। इस बात पर दोनों में झगड़ा होने लगा। अचानक यासीन ने पिस्टल निकालकर तीन गोलियां चला दीं। एक गोली मुस्तकीम के सीने में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Partners: wazamba https://wazamba7777.com/ unique casino f1 casino no deposit bonus lemon casino lemon casino legzo https://lemoncasino77.com/ hillo legzo
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments