Saturday, February 28, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना,...

पंजाब में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना, तीन दिन के लिए अलर्ट

पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है और पटियाला में तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। तापमान में इस व़ृद्धि के साथ ही सभी जिलों में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है और आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Meteorological Department issued warning of light rain along with strong winds in Punjab

मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों के लिए तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 28, 29 व 30 मार्च को पंजाब के अलग-अलग जिलों में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है और पटियाला में तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। तापमान में इस व़ृद्धि के साथ ही सभी जिलों में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है और आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

विभाग के अनुसार 28 व 29 मार्च को पंजाब के 10 जिलों के लिए ये चेतावनी जारी की गई है, जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर व मोहाली शामिल है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ हवाएं चलने के आसार हैं और साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसी तरह 30 मार्च को 19 जिलों में ये बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार को पटियाला में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, मोहाली 32.1 डिग्री, लुधियाना 31.4, पठानकोट 31.2, बरनाला 31.1 व फिरोजपुर में 30.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।
Partners: https://lemoncasino77.com/ https://amunra-gr.com/ lemon casino free spins 2024 wazamba com casino stelario sportuna smokace https://lemoncasino77.com/ smokace nine casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments