भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हथियारों की तस्करी की एक और कोशिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। गुरदासपुर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने गांव हरदोछन्नी के खेतों में तलाशी अभियान के दौरान हथियारों और विस्फोटकों से भरा एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया है। इसमें 2 पिस्तौल, 30 बोर के 59 जिंदा कारतूस और 4 हैंड ग्रेनेड मिले हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हथियारों की यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में भेजी गई थी।
बरामद हथियारों और विस्फोटकों को कब्जे में लेकर पुलिस ने थाना सदर गुरदासपुर में मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धारा 25, एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की धाराओं 3, 4, 5, 10, 11 और 11-ए तथा एयरक्राफ्ट एक्ट की धारा 12 के तहत कार्रवाई की गई है।
खेतों में चलाया गया संयुक्त तलाशी अभियान
जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के माध्यम से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पंजाब पुलिस, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभियान चला रही हैं। इसी अभियान के तहत 28 नवंबर को गुरदासपुर पुलिस और बीएसएफ की टीमों ने गांव हरदोछन्नी के खेतों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान टीम को एक संदिग्ध पैकेट मिला। जब इसकी जांच की गई तो उसमें से पिस्तौल, कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद हुए।
सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर
गुरदासपुर के एसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि सीमा पार से होने वाली गैरकानूनी गतिविधियों और हथियारों की तस्करी पर रोक लगाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है।
उन्होंने कहा कि नशे और अवैध हथियारों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए गुरदासपुर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे गैरकानूनी कार्यों में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त


