Saturday, October 24, 2026
Google search engine
Homepunjab50 हजार रुपये की रिश्वत लेता एस.एम.ओ.विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

50 हजार रुपये की रिश्वत लेता एस.एम.ओ.विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान दौरान बुधवार को सरकारी सिविल अस्पताल तरनतारन में सीनियर मैडीकल अधिकारी (एस.एम.ओ.) के रूप पर तैनात डा. कंवलजीत सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पी.सी.एम.एस. डाक्टर को धर्मबीर सिंह वासी गली माता लाचो वाली नजदीक,भगत नाम देव जी गुरूद्वारा तरनतारन शहर में दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि वह अस्पताल के अंदर एक ठेके पर कैंटीन चला रहा है लेकिन उक्त एस.एम.ओ. कैंटीन की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता आदि के बहाने उसे परेशान कर रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि एस.एम.ओ रिश्वत की रकम नहीं देने पर कैंटीन का ठेका खत्म करने की भी धमकी दी है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम द्वारा एक जाल बिछाया गया जिसमें उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एस.एम.ओ कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments