Friday, October 23, 2026
Google search engine
Homedelhiलाजपत नगर के अस्पताल में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल; मौके पर...

लाजपत नगर के अस्पताल में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल; मौके पर दमकल विभाग की टीम

दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर स्थित आई 7 अस्पताल में बुधवार सुबह 11.30 बजे आग लग गई, दमकल की 16 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

A fire call from hospital is received from Lajpat area

लाजपत नगर इलाके के एक आंखों के अस्पताल में आग लगने की सूचना है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में Eye7 चौधरी आई सेंटर में आग लग गई। दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग किस वजह से लगी है अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई।

दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में आज सुबह 11.30 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके तुरंत बाद दमकल की 16 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments