Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homepunjabजालंधर उपचुनाव से पहले भाजपा को झटका: पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत...

जालंधर उपचुनाव से पहले भाजपा को झटका: पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत ने छोड़ी पार्टी, दोबारा आप में शामिल

पंजाब के जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया की घर वापसी हुई है। भाटिया भाजपा को छोड़ दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं

Jalandhar by-election former Senior Deputy Mayor Kamaljeet Bhaitya left BJP joined AAP again

पंजाब के जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया की घर वापसी हुई है। भाटिया भाजपा को छोड़ दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जालंधर उपचुनाव से ठीक पहले उन्होंने आप ज्वाइन कर भाजपा को झटका दिया है। कमलजीत भाटिया सोमवार को जालंधर के दीप नगर स्थित मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पहुंचे, वहां उन्होंने दोबारा आप ज्वाइन की। इस दौरान उनके साथ जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा सहित भाटिया साथी भी मौजूद रहे।पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर का आप में जाना जालंधर वेस्ट उपचुनाव से पहले भाजपा के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। क्योंकि भाटिया शीतल अंगुराल और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू के काफी करीबी रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भाटिया ने भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के लिए प्रचार किया था। हालांकि रिंकू हार गए थे, लेकिन उन्हें जालंधर पश्चिमी क्षेत्र से अच्छे वोट मिले थे। क्योंकि पश्चिम हलके में एक बड़ा वोट बैंक भाटिया के साथ था।

बता दें कि सीएम मान ने जालंधर उपचुनाव के लिए जालंधर के दीप नगर में किराए का घर लिया है। उन्होंने चुनाव की कमान अपने हाथ में ले ली है। वह किराए के घर पर परिवार के साथ शिफ्ट हो गए हैं और चुनाव में आप प्रत्याशी की जीत के लिए लोगों से मिल रहे हैं।

Partners: f1 casino legzo casinoly https://amunra77.com/ https://es-wazamba.com/ verde casino promo code https://lemoncasino77.com/ nine casino wazamba https://amunra-gr.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments