हाल ही में एक साक्षात्कार में जावेद अख्तर ने आज भारतीय सिनेमा में ‘एंग्री यंग मैन’ के चरित्रों पर विचार किया और कहा, “साउथ में भी, फिल्म का हीरो एक कैरिकेचर में बदल रहा है। अब वह उस तरह का आदमी है, जो चाहता है कि एक महिला उसका जूता चाटे।”
मशहूर कवि, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते हैं। वह समाज समेत इंडस्ट्री के विभिन्न विषयों पर भी अपने विचार साझा करते नजर आते हैं। हाल ही में, प्रसिद्ध पटकथा लेखक ने संदीप रेड्डी वंगा की एनिमल पर कटाक्ष किया है और फिल्म के सीन को लेकर काफी आलोचना भी की है।वी आर युवा के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में जावेद अख्तर ने आज भारतीय सिनेमा में ‘एंग्री यंग मैन’ के चरित्रों पर विचार किया और कहा, “साउथ में भी, फिल्म का हीरो एक कैरिकेचर में बदल रहा है। अब वह उस तरह का आदमी है, जो चाहता है कि एक महिला उसका जूता चाटे। वह पहले से ही एक गुस्सैल पुरुष या एक मजबूत आदमी के कैरिकेचर में बदलना शुरू कर रहा है, लेकिन अगल तरह से।


