Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनसोनू निगम के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, जावेद अख्तर से अनूप जलोटा...

सोनू निगम के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, जावेद अख्तर से अनूप जलोटा तक जुटीं ये हस्तियां

Zaved Akhtar to Papon Shaan Anup Jalota and Shankar Mahadevan these celebs attends BIRTHDAY CELEBRATION

मशहूर गायक सोनू निगम का आज 30 जुलाई को जन्मदिन है। अपने विशेष दिन पर उन्होंने पार्टी रखी। इसमें फिल्म इंडस्ट्री की तमाम नामी हस्तियां शामिल हुई हैं। गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर से लेकर शंकर महादेवन, अनु मलिक और शान तक कई गायक व संगीतकार नजर आए। सोनू निगम ने सभी का तहेदिल से पार्टी में स्वागत किया। शंकर महादेवन आज ही विदेश से लौटे हैं और फ्लाइट से सीधे जन्मदिन के जश्न में शामिल होने पहुंचे।

Zaved Akhtar to Papon Shaan Anup Jalota and Shankar Mahadevan these celebs attends BIRTHDAY CELEBRATION

सोनू निगम के यहां जन्मदिन की पार्टी में अनु मलिक भी नजर आए। सोनू निगम ने उनका जोरदार स्वागत किया और गले लगते हुए फोटो खिंचवाईं। बता दें कि सोनू निगम और अनु मलिक के बीच काफी आत्मीय रिश्ता है। दोनों सिंगिग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में एक साथ बतौर जज भी नजर आ चुके हैं। उनके अलावा मशहूर भजन व गजल गायक अनूप जलोटा भी पार्टी में नजर आए।

संगीतकार और प्लेबैक सिंगर सलीम मर्चेंट भी पार्टी में पहुंचे। साथ ही सिंगर शान भी नजर आए। दोनों के साथ सोनू निगम गले मिलते दिखे। सिंगर के जन्मदिन पर शंकर महादेव ने बताया कि वे आज ही विदेश से लौटे और फ्लाइट से सीधे जन्मदिन में पहुंचे हैं। उन्होंने जावेद अख्तर से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

Zaved Akhtar to Papon Shaan Anup Jalota and Shankar Mahadevan these celebs attends BIRTHDAY CELEBRATION

सोनू निगम के जन्मदिन से एक दिन पहले यानी 29 जुलाई को अनूप जलोटा ने जन्मदिन मनाया। सोनू निगम के जन्मदिन की पार्टी में भी उनका केक कटिंग कार्यक्रम रखा गया। एक केक सोनू निगम ने काटा और दूसरा अनूप जलोटा ने। इस दौरान जावेद अख्तर में मजाकिया अंदाज में कहा, ‘इन्होंने एक-दूसरे का केक काटा है, नहीं तो लोग तो एक-दूसरे का रास्ता काटते हैं’।

जन्मदिन की पार्टी में सोनू निगम गीतकार जावेद अख्तर के पैर छूते भी नजर आए। पार्टी के दौरान मेहमानों को सोनू निगम की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इस दौरान शान ने कहा, ‘इस तरह की डॉक्यूमेंट्री कभी बनी नहीं है। अक्सर यही समझा जाता है कि सिंगर स्टेज पर गाते हैं। यह डॉक्यूमेंट्री एक मिसाल है सिंगर्स की मेहनत और संघर्ष का। उन्हें शुभकामनाएं’।

Partners: nine casino f1 casino https://posido-fi.com/ smokace lemon casino lemon casino nine casino nine casino casinozer unique casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments